नामांकन प्रपत्र रद्द करने की मांग

नामांकन प्रपत्र रद्द करने की मांग लोहरदगा. आदिवासी अधिकार मंच के अध्यक्ष चारो भगत, संयोजक तुरिया उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को आवेदन देकर मुखिया पद के उम्मीदवार आमोलिना सारम एवं मंगरी असुर का नामांकन प्रपत्र रद्द करने की मांग की है. अपने आवेदन में चारो एवं तुरिया ने कहा है कि […]
नामांकन प्रपत्र रद्द करने की मांग लोहरदगा. आदिवासी अधिकार मंच के अध्यक्ष चारो भगत, संयोजक तुरिया उरांव ने निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को आवेदन देकर मुखिया पद के उम्मीदवार आमोलिना सारम एवं मंगरी असुर का नामांकन प्रपत्र रद्द करने की मांग की है. अपने आवेदन में चारो एवं तुरिया ने कहा है कि प्रत्याशी अमोलिना सारम एवं मंगरी असुर क्रमश: युनुस अंसारी एवं एकरामूल अंसारी के साथ शादी कर धर्म परिवर्तन कर लिए हैं. अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के लिए सुरक्षित मुखिया पद के लिए प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है. चूंकि दोनों महिलाएं धर्म परिवर्तन कर ली हैं तो फिर दोहरा लाभ क्यों. आवेदन में कहा गया है कि महिलाओं द्वारा आदिवासियों के हित में कुठाराघात किया जा रहा है. उन्होंने चुनाव नामांकन प्रपत्र खारिज करते हुए असंवैधानिक कार्य करनेवालों पर कार्रवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










