चुनाव बहिष्कार के बाद माइंस का उदघाटन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :28 Oct 2015 1:48 AM
विज्ञापन

घाघरा : घाघरा प्रखंड से 30 किमी दूर घोर उग्रवाद प्रभावित विमरला पंचायत के लोगों ने विकास व रोजगार नहीं मिलने से नाराज होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था. जनता की मांग व निर्णय का समाचार प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ छापा था. समाचार छपने के बाद सरकार व प्रशासन […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा प्रखंड से 30 किमी दूर घोर उग्रवाद प्रभावित विमरला पंचायत के लोगों ने विकास व रोजगार नहीं मिलने से नाराज होकर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया था.
जनता की मांग व निर्णय का समाचार प्रभात खबर ने प्रमुखता के साथ छापा था. समाचार छपने के बाद सरकार व प्रशासन हरकत में आया. मंगलवार को विमरला में माइंस का उदघाटन कर स्थानीय लोगों को रोजगार देने की शुरूआत कर दी गयी है. उदघाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने किया. मौके पर विमरला पंचायत के लोगों के लिए एक एंबुलेंस भी दिया गया.
जिससे लोग अब एंबुलेंस से अस्पताल आ-जा सकते हैं. गांव के लोगों ने राज्यसभा सांसद को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए दूर करने की मांग की है.
इसपर श्री साहू ने कहा कि जरूरत के अनुसार इस क्षेत्र में विकास के काम होंगे. क्योंकि इस क्षेत्र में रोजगार सृजन करना हमारे बड़े भाई व रांची संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद शिव प्रसाद साहू का अधूरा सपना था. जिसे आज पूरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. अब लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़ेगा.
कंपनी के संयुक्त सचिव बीके झा को ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र से खनन करने के साथ-साथ क्षेत्र का समुचित विकास करने का निर्देश दिया है. मौके पर सुशील हुजूर, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव, पठारी ट्रक ऑनर एसोसिएशन के धर्मेंद्र कुमार, मनोज जयसवाल, किशोर जयसवाल, संजय सिंह, मुंद्रिका यादव, मुन्ना साहू, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद शकील, एचके चौधरी, गोपाल यादव, अभय साहू, अजय साहू, श्रवण साहू, श्याम साहू सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










