::7:::: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लें हॉकी खिलाड़ी

Updated at :27 Oct 2015 7:13 PM
विज्ञापन
::7::::  अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लें हॉकी खिलाड़ी

::7:::: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लें हॉकी खिलाड़ी एसके बागे महिला हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटनफोटोफाइल:27एसआइएम:8-मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.9-प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथि.10-स्मारिका विमोचन करते अतिथि,11-नृत्य करती छात्राएंप्रतिनिधिकोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के बरवाडीह स्थित संत जेबियर उच्च विद्यालय में 25वीं एसके बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट का उदघाटन किया गया. इस टूर्नामेंट मे कुल 22 टीम भाग ले […]

विज्ञापन

::7:::: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लें हॉकी खिलाड़ी एसके बागे महिला हॉकी प्रतियोगिता का उदघाटनफोटोफाइल:27एसआइएम:8-मार्च पास्ट करते खिलाड़ी.9-प्रतियोगिता का उदघाटन करते अतिथि.10-स्मारिका विमोचन करते अतिथि,11-नृत्य करती छात्राएंप्रतिनिधिकोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड के बरवाडीह स्थित संत जेबियर उच्च विद्यालय में 25वीं एसके बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट का उदघाटन किया गया. इस टूर्नामेंट मे कुल 22 टीम भाग ले रही हैं. मुख्य अतिथि कोलेबिरा के पूर्व विधायक थियोदर किड़ो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसके बागे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर तुलसी साहू, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नईम उपस्थित थे. श्री किड़ो ने कहा कि सिमडेगा जिला हॉकी खिलाड़ियों का खान है. इस खान का एक महत्वपूर्ण अंग है एसके बागे महिला हॉकी टूर्नामेंट बरवाडीह. इस टूर्नामेंट ने अनेकों महिला स्टार हॉकी खिलाड़ियों को अपनी पहचान बनाने का अवसर दिया जो आज देश एवं राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आप सभी खिलाड़ी भी उक्त अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों से प्रेरणा लें. इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत संत जेवियर स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर किया गया. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर, सुशील कुमार बागे के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं झंडोत्तोलन कर टूर्नामेंट का उदघाटन किया. बरवाडीह टीम के कप्तान विनिता किड़ो ने सभी टीम के खिलाड़ियों को शपथ दिलायी. वहीं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली गयी. उदघाटन मैच मैदान नंबर एक में बनाबिरा बनाम संत जोसेफ ए के बीच खेला गया. जिसमें दोनों टीम 2-2 गोल के बराबर पर रही. वहीं मैदान नंबर दो मे करंगागंडी बी एवं बरवाडीह ए के बीच मैच खेला गया. जिसमें करंगागुडी की टीम 1-0 से बिजयी रही. मैच रेफरी की भूमिका संजय केरकेट्टा, संदीप तिर्की, सिलबानुस एवं फुलजेम्स डुंगडुंग ने निभायी. मैच के पूर्व अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया.स्मारिका का विमोचन उद्घाटन समारोह मे टूर्नामेंट के 25 वें वर्ष पूरा होने पर टूर्नामेंट के संबंध में स्मारिका का विमोचन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया. उक्त स्मारिका मे टूर्नामेंट के इतिहास एवं अतिथियों का टूर्नामेंट के प्रति उदगार व्यक्त किया गया है. इस अवसर पर फादर आनंद एरगट, एएसआइ आरपी सिंह, फादर एरिक कुल्लु, फादर ब्रिसियुस तिर्की, गांगू मराडी, ऐमा मधुरा सोरेंग, अभिजीत साहू, अभिमन्यु कुमार आदि उपस्थित थे. स्वागत भाषण फादर बासील डुंगडुंग एवं धन्यवाद ज्ञापन फेलिक्स केरकेट्टा ने किया. मंच संचालन सत्यनारायण प्रसाद एवं फ्रांसिस जेबियर केरकेट्टा ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola