लीड :::4::: 97 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया

लीड :::4::: 97 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया ढोल नगाडे और समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंच रहे हैं प्रत्याशी. 27 गुम 13 में परचा भरने जाते पूर्वी क्षेत्र के प्रत्याशी भोला 27 गुम 14 में जुलूस में ढोल नगाड़ा के साथ पहुंचे त्रिलोकी27 गुम 15 में जिप सदस्य के प्रत्याशी त्रिलोकी परचा भरते27 […]
लीड :::4::: 97 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया ढोल नगाडे और समर्थकों के साथ नामांकन कराने पहुंच रहे हैं प्रत्याशी. 27 गुम 13 में परचा भरने जाते पूर्वी क्षेत्र के प्रत्याशी भोला 27 गुम 14 में जुलूस में ढोल नगाड़ा के साथ पहुंचे त्रिलोकी27 गुम 15 में जिप सदस्य के प्रत्याशी त्रिलोकी परचा भरते27 गुम 16 में मध्य क्षेत्र से परचा भरने जाते रमेश केशरी27 गुम 17 में अमानउल्लाह27 गुम 18 में मंगल भोक्ता27 गुम 19 में भोला चौधरी27 गुम 20 में रमेश केशरी27 गुम 21 में कुंवर राम नगेशिया27 गुम 22 में बिहारी नायक27 गुम 23 में कृपालता देवी27 गुम 24 में इंदु देवी27 गुम 25 में पंसस के लिए हंदु नामांकन करते27 गुम 26 में पालकोट में नामांकन करते प्रत्याशी27 गुम 27 में नामांकन केंद्र के बाहर खड़े उम्मीदवारप्रतिनिधि, गुमलात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2015 के नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को गुमला समाहरणालय भवन, प्रखंड मुख्यालय कार्यालय परिसर, टीपीसी भवन और अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही. मंगलवार को गुमला और पालकोट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और वार्डों के लिए कुल 97 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. जिप सदस्य के लिए नौ, मुखिया के लिए गुमला प्रखंड से 20 व पालकोट प्रखंड से 11, वार्ड सदस्य के लिए गुमला से 34 व पालकोट से 13 तथा पंचायत समिति सदस्य के लिए गुमला से पांच व पालकोट प्रखंड से पांच प्रत्याशियों ने परचा दाखिल किया. इसमें कई प्रत्याशी ऐसे भी थे, जो ढोल-नगाड़ा के साथ सैकड़ों समर्थकों को लेकर परचा दाखिल करने पहुंचे थे. जिप सदस्य : नौ सदस्यों ने परचा भरासमाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अशोक कुमार शाह के समक्ष जिप सदस्य के गुमला पूर्वी क्षेत्र से त्रिलोकी चौधरी (भोला), गुमला मध्य से अमान उल्लाह (गोल्डेन), पालकोट उत्तरी से मंगल भोक्ता, गुमला मध्य से रमेश प्रसाद, पालकोट दक्षिणी से कुंवर राम नगेशिया, पालकोट उत्तरी से बिहारी नायक, गुमला उत्तरी से कृपालता देवी, गुमला उत्तरी से इंदु देवी और पालकोट से प्रदीप सोरेंग ने परचा दाखिल किया है. मुखिया : गुमला से 20 व पालकोट से 11 मुखिया पद के लिए गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुनील चंद्र के समक्ष 20 तथा पालकोट में निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ सरोज एनी तिर्की के समक्ष कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया. गुमला प्रखंड में बसुआ पंचायत से महेंद्र उरांव, असनी से गौरी किंडो, कोटाम से अंजला कुमारी, कसिरा से गीता महली, बसुआ से गौरी उरांव, खरका से लीली देवी, खरका से प्रेमा खेस, नवाडीह से वीणा देवी, असनी से दिनेश उरांव, पुगु से पूनम देवी, खोरा से लालो कुमारी लकड़ा, डुमरडीह से मोनिका नीलम तिर्की, मुरकुंडा से मनोज भगत, अंबोवा से फूलमनी बाड़ा, खोरा से सरोज उरांव, मुरकुंडा से शांति इंदवार, आंजन से रंजय उरांव, फोरी से सुषमा देवी, तेलगांव से चरवा उरांव व आंजन से जगदेव उरांव तथा पालकोट प्रखंड में बिलिंगबीरा से देवपाल खड़िया, बीलू खड़िया, डहुपानी से कृति विनिता एक्का, सुनीता केरकेट्टा, पूनम उरांइन, बागेसेरा से वैदेही कुमारी, बंगरू से विजय एक्का, अनिल चीक बड़ाइक, बघिमा से गोविंद चीक बड़ाइक, टेंगरिया से चंद्रकिशोर खड़िया व दक्षिणी पालकोट से गोतम उरांव ने नामांकन परचा दाखिल किया है. पंसस : गुमला व पालकोट से 10 ने परचा भरे पंचायत समिति सदस्य के लिए मंगलवार को गुमला से पांच और पालकोट से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया है. गुमला में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी डॉ नेहा अरोड़ा के समक्ष फोरी पंचायत से मोहम्मद मुमताज हुसैन, बसुआ से आसिया खातून, नसीमा खातून, तेलगांव से प्रदीप चौधरी व घटगांव से हंदू भगत तथा बसिया प्रखंड में निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अमर कुमार के समक्ष बघिमा पंचायत से मारवाड़ी साहू, उदय कुमार, चतुर साहू, संजय साहू व उमड़ा से श्रवण ओहदार ने नामांकन परचा दाखिल किया है. 295 नामांकन पत्रों की बिक्री गुमला. जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंसस और वार्ड सदस्य के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री जोरों पर है. प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं. मंगलवार को जिप सदस्य के पांच नामांकन पत्रों की बिक्री हुई. गुमला पूर्वी क्षेत्र के लिए गोपाल कुमार, गुमला मध्य के लिए सुरेंद्र बैगा, पालकोट के लिए इलियास केरकेट्टा, पूर्वी के लिए मोजाहिद अंसारी व मीना साहू ने नामांकन पत्र खरीदा है. इसी तरह मुखिया के लिए गुमला से 46 व पालकोट से 53, पंसस के लिए गुमला से 58 व पालकोट से छह तथा वार्ड सदस्य के लिए गुमला से 94 व पालकोट से 33 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










