चुनाव कलस्टर का किया निरीक्षण
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:40 PM
चुनाव कलस्टर का किया निरीक्षण 25 गुम 25 में निरीक्षण करतीं बीडीओघाघरा. पंचायत चुनाव को लेकर अंचल अधिकारी समीर कच्छप, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, जीपीएस जगन्नाथ उरांव पंचायत सेवक शिवेश्वर सिंह ने पूर्वी क्षेत्र के पांच चुनावी कलस्टर डुको, बेलागढ़ा, पलमा, कोहिपाट व पुटो स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किये. इस दौरान पदाधिकारियों ने क्लस्टर में […]
चुनाव कलस्टर का किया निरीक्षण 25 गुम 25 में निरीक्षण करतीं बीडीओघाघरा. पंचायत चुनाव को लेकर अंचल अधिकारी समीर कच्छप, बीडीओ शशि नीलिमा डुंगडुंग, जीपीएस जगन्नाथ उरांव पंचायत सेवक शिवेश्वर सिंह ने पूर्वी क्षेत्र के पांच चुनावी कलस्टर डुको, बेलागढ़ा, पलमा, कोहिपाट व पुटो स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किये. इस दौरान पदाधिकारियों ने क्लस्टर में पानी, शौचालय सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया. मौके पर बीडीओ ने कलस्टर को साधन संपन्न बनाने का भी निर्देश अधिकारियों को दी. समीर कच्छप ने बताया कि घाघरा प्रखंड में पंचायत चुनाव के मद्देनजर 17 कलस्टर बनाये गये हैं. जहां मतदान कर्मियों को मतदान कार्य हेतु मतदान केंद्र रवाना किया जाएगा. मतदान के दौरान कलस्टर के अंतर्गत पड़ने वाले मतदान केंद्रों से सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु यह कलस्टर बनाया गया है. कलस्टर में वाहन पहुंचने व अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










