पुल के नीचे गिरी बोलेरो, छह घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:40 PM

विज्ञापन

पुल के नीचे गिरी बोलेरो, छह घायल25 गुम 27 में पुल के नीचे गिरी बोलेरो गाड़ी को देखते लोगप्रतिनिधि, बसियाबसिया प्रखंड के पंचायत भवन के समीप रविवार की शाम पुल के नीचे बोलेरो गिर गयी. जिसमें सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में कामडारा बम्हनी की 14 वर्षीय बेरथा टोपनो, मरचा की 15 वर्षीय […]

विज्ञापन

पुल के नीचे गिरी बोलेरो, छह घायल25 गुम 27 में पुल के नीचे गिरी बोलेरो गाड़ी को देखते लोगप्रतिनिधि, बसियाबसिया प्रखंड के पंचायत भवन के समीप रविवार की शाम पुल के नीचे बोलेरो गिर गयी. जिसमें सवार छह लोग घायल हो गये. घायलों में कामडारा बम्हनी की 14 वर्षीय बेरथा टोपनो, मरचा की 15 वर्षीय अंजली टोपनो, पोकला निवासी गाड़ी चालक 24 वर्षीय प्रवीण हरिहर, मरचा की 16 वर्षीय अलबीन टोपनो, 16 वर्षीय प्रिया टोपनो व 13 वर्षीय प्रिया टोपनो है. सभी का इलाज बसिया रेफरल अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार ये लोग जलडेगा से पोकला मरचा लौट रहे थे. तभी पुल के समीप बीच रास्ते पर बकरी आ गयी. जिसे बचाने में चालक का संतुलन खो गया और गाड़ी पुल के नीचे जा गिरी. इधर, कामडारा थाना क्षेत्र के बाकुटोली गांव के विजय कुमार नाग ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया. वह पेट्रोल पंप जा रहा था. तभी लोयंगा चुंआ मोड़ के समीप ट्रक ने धक्का मार दिया. उसे रांची रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola