खेल अनुशासन सिखाता है : नीरू

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:25 PM

विज्ञापन

खेल अनुशासन सिखाता है : नीरू (2) विजेता व उपविजेता टीम के साथ अतिथि.कुडू (लोहरदगा). प्रखंड के बडमारा खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. फाइनल मैच में पतराटोली की टीम ने चंदलासो की टीम को एक गोल से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि नीरू शांति भगत ने […]

विज्ञापन

खेल अनुशासन सिखाता है : नीरू (2) विजेता व उपविजेता टीम के साथ अतिथि.कुडू (लोहरदगा). प्रखंड के बडमारा खेल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई. फाइनल मैच में पतराटोली की टीम ने चंदलासो की टीम को एक गोल से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि नीरू शांति भगत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इन खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण व प्लेटफॉर्म मुहैया कराने की. सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है. जल्द सरकार खेल नीति की घोषणा करेगी. खेल नीति बनने के बाद सरकार राज्यस्तरीय खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में सीधी बहाली करेगी. खेल अनुशासन व आपसी भाईचारगी का पाठ पढ़ाता है. इससे पर्व मुख्य व विशिष्ट अतिथियों का गांव पहुंचने पर स्वागत किया गया. तीसरे स्थान पर बडमारा की टीम रही. मौके पर आजसू प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान, परमेश्वर महतो, मोतिउर रहमान खान, जावेद खान, मुन्ना अग्रवाल, प्रदीप ठाकुर, मुनिया उरांव सुरेंद्र उरांव, वीरेंद्र उरांव, सहदेव मुंडा, ब्रजेश शाही, गुड्डू खान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola