दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:25 PM

विज्ञापन

दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार फोटो-लोहरदगा – 9- लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र के राजकीय उवि चरहू के प्रधानाध्यापक से नक्सली दिनेश गोप के लिए पांच लाख रंगदारी की मांग करने वाला फिरोज अंसारी उर्फ इसलाम अंसारी, पिता रहमत अंसारी डकरा, भूतनगर थाना खलारी जिला रांची को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल […]

विज्ञापन

दिनेश गोप के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार फोटो-लोहरदगा – 9- लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र के राजकीय उवि चरहू के प्रधानाध्यापक से नक्सली दिनेश गोप के लिए पांच लाख रंगदारी की मांग करने वाला फिरोज अंसारी उर्फ इसलाम अंसारी, पिता रहमत अंसारी डकरा, भूतनगर थाना खलारी जिला रांची को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि युवक नक्सली दिनेश गोप के लिए अपने मोबाइल से फोन कर पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहा था. पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम का गठन कर युवक को कुडू थाना क्षेत्र के सुकुमार नगड़ा टोली से गिरफ्तार किया गया. युवक के पास से पुलिस दो मोबाइल बरामद किया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए एक टीम का गठन किया गया. जिसमें अवर निरीक्षक अशोक राम, सअनि शमीम अहमद, अवर निरीक्षक अमीन बेसरा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. मौके पर एसडीपीओ राम सरेक राय, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola