ओके... प्रभु की कृपा से ही हमारा अस्तत्वि है : फादर तोबियस

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Oct 2015 6:25 PM

विज्ञापन

अोके… प्रभु की कृपा से ही हमारा अस्तित्व है : फादर तोबियसनवाखानी पर्व पर मिस्सा अनुष्ठानफोटोफाइल:25एसआइएम:6-मिस्सा कराते फादर,7-प्रवेश नृत्य करती मंडली,8-उपस्थ्तिा विश्वासीप्रतिनिधि, सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में नवाखानी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में वीजी […]

विज्ञापन

अोके… प्रभु की कृपा से ही हमारा अस्तित्व है : फादर तोबियसनवाखानी पर्व पर मिस्सा अनुष्ठानफोटोफाइल:25एसआइएम:6-मिस्सा कराते फादर,7-प्रवेश नृत्य करती मंडली,8-उपस्थ्तिा विश्वासीप्रतिनिधि, सिमडेगा. सामटोली स्थित संत अन्ना महागिरजा घर परिसर में नवाखानी पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया. मिस्सा अनुष्ठान में मुख्य अनुष्ठाता के रूप में वीजी सह पल्ली पुरोहित फादर तोबियस केरकेट्टा उपस्थित थे. मिस्सा अनुष्ठान में उनका सहयोग फादर सेबेस्तियन एक्का, फादर जेम्स लकड़ा एवं फादर शैलेस केरकेट्टा ने किया. मिस्सा अनुष्ठान के दौरान फादर तोबियस केरकेट्टा ने कहा कि हमारे पास जो भी है, वह प्रभु की कृपा है. हमें ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए. ईश्वर दयालु है. ईश्वर ने जो हमारे पूर्वजों को दिया है, वह हमारा है. हमें ईश्वर व पूर्वजों को धन्यवाद देना चाहिए. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के सभी क्रियाकलाप परमेश्वर की कृपा से होते हैं. प्रभु विभिन्न परिस्थितियों में हमारे लिए योजना तैयार करते हैं. फादर केरकेट्टा ने कहा कि इस वर्ष पर्याप्त बारिश नहीं हुई. फिर भी हमें हर हाल में ईश्वर को धन्यवाद देना है. ईश्वर हर सुख- दुख में हमारे साथ है. मनुष्यों के कर्म से ही महंगाई व गरीबी आती है. प्रभु का वचन कहता है कि पाप की कमाई पर घमंड न करें. विपत्ति के समय कोई साथ नहीं होगा. पूरी मानव जाति के लिए निरंतर प्रार्थना करते रहें तथा दूसरे के हित के लिए कार्य करें. स्वार्थ त्याग कर प्रभु की ओर लौटें. मिस्सा गीत संचालन प्रचारक दोमनिक की अगुवाई में किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से सिस्टर सोफिया, प्रचारक दोमनिक, ख्रिस्तोफर किंडो, समीर किंडो के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola