प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2015 7:20 PM

विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्नफोटो (1) शोभा यात्रा का नेतृत्व करते विभिन्न समुदायों के लोग.कुड़ू (लोहरदगा). गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल कुड़ूवासियों ने कायम की. दुर्गा पूजा के मौके पर प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा में कुड़ूवासियों ने एकता कायम की. मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड, जय माता दी दुर्गा पूजा […]

विज्ञापन

प्रतिमा विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्नफोटो (1) शोभा यात्रा का नेतृत्व करते विभिन्न समुदायों के लोग.कुड़ू (लोहरदगा). गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल कुड़ूवासियों ने कायम की. दुर्गा पूजा के मौके पर प्रतिमा विसर्जन की शोभा यात्रा में कुड़ूवासियों ने एकता कायम की. मां शक्ति दुर्गा पूजा समिति बस स्टैंड, जय माता दी दुर्गा पूजा समिति, नीचे स्टैंड, मां अंबे पूजा समिति ब्लॉक मोड़, मां भवानी पूजा समिति देवी मंडप एवं केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति दुर्गाबाड़ी से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य पथ पर पहुंची. शोभा यात्रा में अंजुमन इसलामिया के सरपरस्त, सदर, सेक्रेटरी समेत पूरी कमेटी शामिल हुई. शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुअों का गले लगा कर स्वागत किया गया. साथ ही प्रतिमा विसर्जन तक शोभा यात्रा में शामिल रहे. पुराना तालाब में मां अंबे, गणेेश भगवान, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता, कार्तिक भगवान की प्रतिमा का विसर्जन किया गया. कुड़ूवासियों ने संदेश दिया कि हम सभी एक हैं. एक रहेंगे. शोभा यात्रा में बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव, थाना प्रभारी रामाशीष पासवान, अनि शिवकुमार ठाकुर, अशोक कुमार राम, नवीन कुमार रिंकू, जफर खान, हाजी सदरूल अंसारी, शमशेर खान, धीरज प्रसाद, सुदामा प्रसाद, जिबरील खलीफा, सबीर अंसारी, संजय चौधरी, प्रभात राज, विनोद कुमार राम, विनय कुमार, सलीम पांडू, सूरज सिंह, अनुराग साहू, रामकिशोर साहू, शैलेश कुमार, नवीन कुमार उर्फ चुन्नू, अजय शर्मा, जयधन बैठा समेत अन्य शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola