बुराई पर अच्छाई की जीत है दशहरा:उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Oct 2015 8:18 PM
बुराई पर अच्छाई की जीत है दशहरा:उपायुक्त 70 फीट के रावण को जला गया, आतीशबाजी का नजारा पेश किया गयाफोटो फााइल:23एसआइएम:12-रावण जिसका दहन किया गया,17-कार्यक्रम में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय गांधी मैदान में रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त […]
बुराई पर अच्छाई की जीत है दशहरा:उपायुक्त 70 फीट के रावण को जला गया, आतीशबाजी का नजारा पेश किया गयाफोटो फााइल:23एसआइएम:12-रावण जिसका दहन किया गया,17-कार्यक्रम में उपस्थित डीसी, एसपी व अन्यप्रतिनिधिसिमडेगा. स्थानीय गांधी मैदान में रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त विजय कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी राजीव रंजन सिंह उपस्थित थे. इस मौके के पर 70 फीट के रावण को आग के हवाले किया गया. जैसे ही रावण के विशाल ढांचे में अग्नि लगायी गयी.रावण धू-धू कर जल उठा. इस मौके पर आकर्षक आतीशबाजी का नजारा भी पेश किया गया.जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गये. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत है दशहरा. इस पर्व से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है. उन्होंने स्वच्छता पर बल देते हुए कहा कि साथ सफाई पर विशेष ध्यान दें. हम स्वच्छ होंगे तथा हमारा क्षेत्र स्वच्छ होगा तभी हम स्वस्थ भी रहेंगे.एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अपने अंदर बसे रावण का भी बद्ध करें. दशहरा का यह पर्व हमें काफी शिक्षा प्रदान करता है, जिसे हमें ग्रहण करने की आवश्यकता है. दशहरा की इस मौके पर भाइचारगी की मिसाल कायम करें. इस अवसर पर मुख्य रूप से सीओ संजय सिंह, बीडीओ बंधन लौंग के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. रावण दहन कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संजय बड़ालिया, सचिव नरेश कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, बादल जायसवाल, संजय गुप्ता, राहुल साह, रिकी सोनी, विकास वर्मा, राजु ठाकुर, अमित अग्रवाल, राकेश जायसवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.बाल-बाल बचे डीसी-एसपी रावण दहन कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी का नजारा पेश किया जा रहा था. इसी दौरान एक बम छिटक कर अतिथियों के खेमे के निकट आ कर गिरा और विस्फोट कर गया.इससे वहां पर उपस्थित उपायुक्त विजय कुमार सिंह,एसपी राजीव रंजन सिंह सहित अन्य पदाधिकारी बाल-बल बच गये. अतिथि दिर्घा में डीसी व एसपी के पत्नी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे. विस्फोट के कारण थोड़ी देर के लिये अफरा तफरी मच गयी.साथ ही अतिथिगण कुरसी से गिरते गिरते बचे.इस घटना के बाद समिति के पदधारियों ने मंच के माध्यम से इस गलती के लिए माफी मांगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










