माओवादियों ने काम रोक दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2015 8:54 AM
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा प्रखंड के रूकी घाटी में भाकपा माओवादियों ने सड़क बनने नहीं दी. दो साल पहले नक्सलियों ने सड़क का काम बंद कराया था. इसके बाद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ. वर्ष 2012-2013 में 80 लाख रुपये की लागत से दो किमी सड़क बननी थी. आधी अधूरी सड़क बनी, इसके बाद काम […]
विज्ञापन
घाघरा : घाघरा प्रखंड के रूकी घाटी में भाकपा माओवादियों ने सड़क बनने नहीं दी. दो साल पहले नक्सलियों ने सड़क का काम बंद कराया था. इसके बाद अभी तक काम शुरू नहीं हुआ. वर्ष 2012-2013 में 80 लाख रुपये की लागत से दो किमी सड़क बननी थी. आधी अधूरी सड़क बनी, इसके बाद काम बंद हो गया. जो सड़क बनी, वह भी टूट रही है. ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर बैठक की थी. जिसमें नक्सलियों से सड़क बनाने की अनुमति देने की गुहार लगायी थी. पर नक्सली तैयार नहीं हुए. नतीजा ठेकेदार डर से काम बंद कर दोबारा काम में हाथ नहीं लगाया. अभी उक्त सड़क से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है.
सड़क के कारण विकास ठप है : ग्रामीण रामलाल लोहरा, खुदी उरांव, मनसु उरांव, राधेश्याम उरांव ने कहा कि रूकी घाटी से होकर दो दर्जन से अधिक गांव के लोग सफर करते हैं. इनमें दीरगांव, विमरला, तुसगांव, बियार, काड़ासिली, बरटोली, हेदमी, कोड़ले, बरांग, खुखराडीह, भेलवाडीह, घाघराट, घुघरूपाट सहित कई गांव है. सड़क के कारण इन गांवों का विकास पूरी तरह ठप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










