टांगी से काट कर महिला की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2015 6:31 AM
गुमला. गुमला सदर थाना के समसेरा गांव निवासी अनीता देवी (45) की अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना रविवार रात की है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि डायन-बिसाही या जमीन विवाद में हत्या की गयी है. मामले में पुलिस […]
गुमला. गुमला सदर थाना के समसेरा गांव निवासी अनीता देवी (45) की अज्ञात अपराधियों ने टांगी से काट कर हत्या कर दी. घटना रविवार रात की है. हत्या के कारणों का पता नहीं चला है. लेकिन आशंका व्यक्त की जा रही है कि डायन-बिसाही या जमीन विवाद में हत्या की गयी है.
मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है. रविवार को शाम पौने सात बजे तक अनीता देवी अपने भतीजा कृष्णा महतो के घर में थी. घर लौटने के दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने टांगी से वार कर उनकी हत्या कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










