मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशक्षिण दिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 8:47 PM

विज्ञापन

मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया फोटो- एलडीजीए- 15 जानकारी देते एसडीओ. लोहरदगा. त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रशिक्षण नगर भवन में हुआ. प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी पोलिंग -1, 2 एवं 3 को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बीडीओ विजय कांत मिश्रा, सीओ अनुराग तिवारी, बीइइओ कामेश्वर सिंह, शिक्षक सुजीत रजक […]

विज्ञापन

मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया फोटो- एलडीजीए- 15 जानकारी देते एसडीओ. लोहरदगा. त्रिस्तीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण का चुनाव प्रशिक्षण नगर भवन में हुआ. प्रशिक्षण में पीठासीन पदाधिकारी पोलिंग -1, 2 एवं 3 को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण बीडीओ विजय कांत मिश्रा, सीओ अनुराग तिवारी, बीइइओ कामेश्वर सिंह, शिक्षक सुजीत रजक ने दिया. प्रशिक्षण के वरीय पदाधिकारी एसडीओ रविशंकर शुक्ला मौजूद थे. एसडीओ ने बताया कि ग्रास रुट पर मतदान कर्मी की भूमिका अहम होती है. लोहरदगा ब्लॉक में 135 बूथ थे, जिसे सुरक्षा व मतदानकर्मियों की उपलब्धता के दृष्टिकोण से 50 कर दिया है. बताया गया कि एक बूथ में कम से कम चार से पांच मतदान केंद्र होंगे. प्रशिक्षण में मतदानकर्मियों को बैलेट बाॅक्स खोलने व बंद करने का भी प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि जिप सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया तथा वार्ड सदस्यों के लिए वैलेट पेपर की भी जानकारी दी गयी. बताया गया कि जिला परिषद सदस्य का वैलेट पेपर हल्का पीला, पंचायत समिति सदस्य हल्का हरा, मुखिया हल्का गुलाबी रंग का होगा. वार्ड सदस्यों का बैलेट पेपर सफेद रंग को होगा. दूसरे चरण का प्रशिक्षण 29 अक्तूबर को निर्धारित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola