कम मजदूरी देने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 8:15 PM
कम मजदूरी देने का आरोप सिमडेगा. झारखंड विकास मोरचा के अध्यक्ष दिलमोहन साहू ने बानो में हो रहे मॉडल विद्यालय भवन निर्माण में मजदूरों को कम मजदूरी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि मॉडल विद्यालय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को […]
कम मजदूरी देने का आरोप सिमडेगा. झारखंड विकास मोरचा के अध्यक्ष दिलमोहन साहू ने बानो में हो रहे मॉडल विद्यालय भवन निर्माण में मजदूरों को कम मजदूरी देने का आरोप लगाया है. उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि मॉडल विद्यालय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर भुगतान नहीं किया जा रहा है. पुरुष मजदूर को 140 रुपये एवं महिला मजदूरों को 130 रुपये दिया जा रहा है. जबकि सरकारी दर 187 रुपये निर्धारित है. उन्हाेंने यह भी कहा कि यदि सही दर पर मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया तो झारखंड विकास मोरचा आंदोलन करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










