::::: स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी को मिले: डॉ जगदीश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2015 7:59 PM

विज्ञापन

::::: स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी को मिले: डॉ जगदीश एएनएम व सहिया की बैठक 77 सहिया को दिया गया साइकिलफोटो फाइल:19एसआइएम:2-सहियाओं को साइकिल प्रदान करते चिकित्सा पदाधिकारी़.3-बैठक में उपस्थित सहिया व एएनएमप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम एवं सहियाओं की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में […]

विज्ञापन

::::: स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी को मिले: डॉ जगदीश एएनएम व सहिया की बैठक 77 सहिया को दिया गया साइकिलफोटो फाइल:19एसआइएम:2-सहियाओं को साइकिल प्रदान करते चिकित्सा पदाधिकारी़.3-बैठक में उपस्थित सहिया व एएनएमप्रतिनिधिसिमडेगा. सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम एवं सहियाओं की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले में चल रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की गयी. डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ सभी को मिले, यह सुनिश्चित करने की जरूरत है. स्वास्थ्य योजनाओं को सफल बनाना, सहिया एवं एएनएम की जिम्मेवारी है. उन्होंने विशेष रूप से मातृ-शिशु स्वास्थ्य योजना पर चर्चा करते हुए कहा कि गर्भवती माताओं का संस्थागत प्रसव कराना सहिया की जिम्मेवारी है. क्षेत्र की सहिया क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचायें. कहा कि नवजात शिशुओं के लिये भी विशेष योजना हैं. इसके तहत शिशुओं के इलाज की सभी जिम्मेवारी स्वास्थ्य विभाग की है. सहिया घरों में जाकर शिशुओं की देखभाल करें तथा जरूरत पड़ने पर अस्पताल में भरती करायें. बैठक में मलेरिया, यक्ष्मा, कुष्ठ सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान 77 सहियाओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल वितरण डॉ जगदीश प्रसाद, डॉ आनंद खाखा आदि ने किया. बैठक में बीएएम अतुल्या कुजूर, जिला कार्यक्रम समन्वयक हाकिम प्रधान, शशि भूषण के अलावा प्रखंड के सभी एएनएम व सहिया उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola