विकलांग से दुष्कर्म आरोपी पकड़ा गया
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालकोट : पालकोट की एक विकलांग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी पेटसेरा गांव निवासी आनंद एक्का को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की के साथ दो माह पहले दुष्कर्म हुआ था. जब पीड़िता को उसकी मां नहा रही थी तो उसके पेट में दर्द उठा. स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम से […]
विज्ञापन
पालकोट : पालकोट की एक विकलांग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोपी पेटसेरा गांव निवासी आनंद एक्का को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. लड़की के साथ दो माह पहले दुष्कर्म हुआ था. जब पीड़िता को उसकी मां नहा रही थी तो उसके पेट में दर्द उठा. स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम से जांच कराने के बाद पता चला कि लड़की दो माह के गर्भ से है.
पूछताछ के बाद लड़की ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी. इसके बाद 28 फरवरी को पीड़िता की मां ने थाने में आरोपी आनंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. केस होने के बाद आरोपी फरार हो गया था. शुक्रवार को वह होली पर्व को लेकर घर आया था. तभी पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली तो शनिवार को पुलिस उसके घर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया. दर्ज केस के अनुसार आनंद ने दो माह पहले विकलांग लड़की से दुष्कर्म किया था. वहीं किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था. इस कारण लड़की कुछ नहीं बता रही थी. मां के नहाने के बाद मामला सामने आया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










