इंजीनियरों ने सड़क का निरीक्षण किया
सिसई. ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों ने मंगलवार को सड़क का निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता ई तिग्गा व जेइ केबी राम ने एनएच कुम्हार मोड़ से शाहजाना तक 29.10 किमी का निरीक्षण किया. इसके बाद पदाधिकारियों ने पत्रकारों से कहा कि विधायक सह स्पीकर दिनेश उरांव व सांसद सुदर्शन भगत ने सड़क निर्माण के लिए […]
सिसई. ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियरों ने मंगलवार को सड़क का निरीक्षण किया. कार्यपालक अभियंता ई तिग्गा व जेइ केबी राम ने एनएच कुम्हार मोड़ से शाहजाना तक 29.10 किमी का निरीक्षण किया. इसके बाद पदाधिकारियों ने पत्रकारों से कहा कि विधायक सह स्पीकर दिनेश उरांव व सांसद सुदर्शन भगत ने सड़क निर्माण के लिए पहल की थी.
यह सड़क उत्तरी छोर की मुख्य सड़क है. परंतु सात वर्ष से सड़क की स्थिति काफी जर्जर है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006-07 में नारसरिया कंस्ट्रक्शन द्वारा 447.84 करोड रुपये की लागत से राज्य संपोषित विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा था. लेकिन यह सड़क अधूरा रह गया. जिसके कारण एक अगस्त को योजना का विखंडन कर दिया गया.
अब इस सड़क का नये सिरे से विभागीय सचिव के आदेश पर डीपीआर बनाकर शीघ्र ही निर्माण कार्य कराया जयेगा. मौके पर बसंत यादव, लक्ष्मीनारायण यादव, ईश्वर महतो, सत्येंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










