बकायेदारों का वारंट निकाल गिरफ्तार करें
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में डीसी गौरीशंकर मिंज की अध्यक्षता में राजस्व वसूली को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि गुमला जिला के विभिन्न बैंकों से व्यवसायी व माफिया ऋण के रूप में मोटी राशि लेकर वापस नहीं कर रहे हैं. क्योंकि ऋण लेने वालों को कई बार […]
विज्ञापन
गुमला : समाहरणालय स्थित डीसी कार्यालय कक्ष में डीसी गौरीशंकर मिंज की अध्यक्षता में राजस्व वसूली को लेकर पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि गुमला जिला के विभिन्न बैंकों से व्यवसायी व माफिया ऋण के रूप में मोटी राशि लेकर वापस नहीं कर रहे हैं.
क्योंकि ऋण लेने वालों को कई बार नोटिस भेजा गया है. इसके बाद भी वे ऋण की राशि वापस नहीं कर रहे हैं. इस पर मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने ऋण लेकर राशि वापस नहीं करने वाले बकायेदारों के खिलाफ कड़ा रूख अख्तियार करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि या तो वसूली पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है या बकायेदार ऋण की राशि को हड़पने के फिराक में हैं.
उन्होंने कहा कि ऐसी बकायेदारों की एक सूची बनाकर पुन: एक बार नोटिस दें. इसके बाद भी यदि बकायेदार ऋण की राशि वापस नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें. उनके खिलाफ वारंट निकाल शीघ्र गिरफ्तार करें. बैठक में एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा, एसी चितरंजन कुमार, डीपीओ अरुण कुमार सिंह, डीसीएलआर अनूप किशोर शरण सहित गुमला जिला के सभी प्रखंडों के सीओ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










