पीएलएफआइ के खिलाफ चलेगा अभियान
एसपी ने थानेदारों के साथ की बैठक 13 गुम 38 में पुलिस अधिकारियों से बैठक करते एसपीप्रतिनिधि, गुमलागुमला में बड़े पैमाने पर पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. कामडारा, बसिया, पालकोट, गुमला, रायडीह व सिसई इलाके में यह अभियान चलेगा. गुमला एसपी भीमसेन टुटी ने इन इलाकों में छिपे पीएलएफआइ के खिलाफ जानकारी प्राप्त कर […]
एसपी ने थानेदारों के साथ की बैठक 13 गुम 38 में पुलिस अधिकारियों से बैठक करते एसपीप्रतिनिधि, गुमलागुमला में बड़े पैमाने पर पीएलएफआइ के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा. कामडारा, बसिया, पालकोट, गुमला, रायडीह व सिसई इलाके में यह अभियान चलेगा. गुमला एसपी भीमसेन टुटी ने इन इलाकों में छिपे पीएलएफआइ के खिलाफ जानकारी प्राप्त कर अभियान चलाने का निर्देश दिया है. एसपी मंगलवार को सभी थानेदारों से बैठक कर रहे थे. उन्होंने सभी थाना के थानेदारों को अभियान के लिए तैयारी करने के लिए कहा है. एसपी ने कहा है कि पीएलएफआइ को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने जिले में विभिन्न स्थानों पर हो रहे अवैध उत्खनन के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए कहा. जहां भी अवैध उत्खनन की सूचना मिलती है तो संचालक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने पुराने केस का निष्पादन करने के लिए कहा. पुजिस गश्ती बढ़ाने, जनता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. बैठक में एएसपी पवन कुमार सिंह, एसडीपीओ मोहम्मद अरशी, डीएसपी कैलाश करमाली, इंस्पेक्टर तेजनारायण सिंह, जेएस मुरमू, थानेदार राजीव रंजन, श्याम बिहारी मांझी, चक्रवती राम, अनिल कुमार शर्मा, नरेश प्रसाद सिन्हा, विद्या शंकर, मणिलाल राणा, सत्यम कुमार, नित्यानंद महतो, पंकज कुमार सिंह, रामाकांत तिवारी, रासबिहारी लाल सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










