सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपेरखा तैयार

Updated:
विज्ञापन

13 गुम 26 में बैठक करते एसडीओ, डीपीओ, प्रशिक्षु आइएएस व अन्यगुमला. 20 व 21 जनवरी को गुमला पीएइ स्टेडियम में आयोजित विकास मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एसडीओ कार्यालय में एसडीओ डॉक्टर नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 20 जनवरी को कार्यक्रम शुभारंभ के दिन अधिकारी विभिन्न योजनाओं […]

विज्ञापन

13 गुम 26 में बैठक करते एसडीओ, डीपीओ, प्रशिक्षु आइएएस व अन्यगुमला. 20 व 21 जनवरी को गुमला पीएइ स्टेडियम में आयोजित विकास मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एसडीओ कार्यालय में एसडीओ डॉक्टर नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में 20 जनवरी को कार्यक्रम शुभारंभ के दिन अधिकारी विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर तीन बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया. जिसमें सुषमा नाग व शंकर नायक की टीम द्वारा नागपुरी कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. इसके बाद मेला में लगे स्टॉलों का अधिकारी निरीक्षण करेंगे. मेला में गुमला जिला के सभी सरकारी विभागों स्टॉल लगा कर संबंधित विभाग के सामग्री का वितरण करेंगे. इसके अलावा कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भी स्टॉल लगाया जायेगा. जो सरकारी स्तर पर आम जनता के लिए क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की जानकारी देंगे. वहीं 21 जनवरी को शाम छह बजे से सुर संगीत टीम द्वारा आरकेस्ट्रा किया जायेगा. बैठक में डीपीओ अरुण कुमार सिंह, प्रशिक्षु आइएएस सूरज कुमार, डीएसइ सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola