स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
बूथ कवरेज 95 प्रतिशत से कम न हो : डॉ राकेश13 गुम 37 में प्रशिक्षण में शामिल आंगनबाड़ी सेविका व सहिया.गुमला. सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 18 […]
बूथ कवरेज 95 प्रतिशत से कम न हो : डॉ राकेश13 गुम 37 में प्रशिक्षण में शामिल आंगनबाड़ी सेविका व सहिया.गुमला. सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 18 जनवरी से हो रहा है. आप सभी इस अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायेंे. इस अभियान में कोई भी बच्चा छूट न जाये. वहीं प्रशिक्षक शिवचरण साहू व आनंद राम महतो ने कहा कि अभियान का प्रचार-प्रसार करें. दीवार लेखन व महिला मंडलों के साथ बैठक कर अभियान को शत प्रतिशत सफल बनायें. उन्होने कहा कि 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को बूथ कवरेज 95 प्रतिशत से कम न हो. इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है. अभियान के दूसरे दिन 19 व 20 जनवरी को आप सभी स्वास्थ्यकर्मी डोर-टू-डोर भ्रमण कर बच्चों को दवा पिलायें. वहीं कार्यक्रम पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि अपने अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार कर कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास करें. मौके पर सुनीता कुमारी, जीरन मंगलदानी, सरोज कुमारी, चामीन देवी, तारा देवी, सुषमा कांति बाड़ा, सुजाता देवी सहित कई आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










