जान जोखिम में डाल कर काम करने को विवश

Updated:
विज्ञापन

भरनो : भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना का कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. भवन का छत काफी जजर्र है. जो कभी भी गिर सकता है. भवन में पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सुविधाओं का घोर अभाव है. इसके बावजूद परियोजना के पदाधिकारी भवन में जान जोखिम में डाल कर काम करने […]

विज्ञापन
भरनो : भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित बाल विकास परियोजना का कार्यालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. भवन का छत काफी जजर्र है. जो कभी भी गिर सकता है. भवन में पेयजल, शौचालय, बिजली आदि सुविधाओं का घोर अभाव है.
इसके बावजूद परियोजना के पदाधिकारी भवन में जान जोखिम में डाल कर काम करने को विवश हैं. बिजली सुविधा नहीं होने के कारण कार्यालय का कंप्यूटर धूल फांक रहा है. सभी कमरों के खिड़की व दरवाजे टूटे हुए है. बाल विकास परियोजना का यह भवन गत 30 वर्ष पूर्व बना था.
जिसकी आज तक मरम्मत नहीं हुआ है. वर्तमान में परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ बसंती ब्लादियुस बाड़ा सहित एक महिला सहायक पदाधिकारी, एक महिला सांख्यिकी सहायक पदाधिकारी व दो पुरुष कर्मी नियुक्त हैं. हालांकि भवन के जीर्णोद्धार के लिए जिला प्रशासन को कई बार पत्रचार किया गया है. यहां तक की अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से भी जानकारी दी गयी है.
इसके बावजूद भवन की स्थिति में सुधार नहीं हो सका है. इस संबंध में सीडीपीओ बसंती ब्लादियुस बाडा ने बताया काफी लंबे से भवन का मरम्मत नहीं हुआ है. जिस कारण भवन जीर्णशीर्ण हो चुका है. भवन में गोदाम भी नहीं है. जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्र में वितरण होने वाले पोषाहार सामग्री रखने में काफी परेशानी होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola