सुड़ी समाज ने 51 गरीबों को दिये कंबल
11 गुम 30 में कंबल बांटते समाज के लोगप्रतिनिधि, गुमलासुड़ी समाज गुमला इकाई की बैठक रविवार को भुरकुंडा गांव में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष रविंद्रनाथ साहू ने की. मौके पर गांव के 51 गरीब वृद्धों के बीच कंबल व वस्त्र का वितरण किया गया. बैठक में कहा गया कि सामाजिक एकता को दृढ़ व मजबूत बनाने […]
11 गुम 30 में कंबल बांटते समाज के लोगप्रतिनिधि, गुमलासुड़ी समाज गुमला इकाई की बैठक रविवार को भुरकुंडा गांव में हुई. अध्यक्षता अध्यक्ष रविंद्रनाथ साहू ने की. मौके पर गांव के 51 गरीब वृद्धों के बीच कंबल व वस्त्र का वितरण किया गया. बैठक में कहा गया कि सामाजिक एकता को दृढ़ व मजबूत बनाने के लिए हम सभी को मिल कर पहल करने की जरूरत है. समाज के खिलाफ जाने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अध्यक्ष श्री साहू ने कहा कि हम सभी ऐसा काम करें. जिससे दूसरे समाज के लिए भी अनुकरणीय बन सकें. संरक्षक श्यामलाल साहू ने कहा कि हम सभी एक दूसरे के प्रति अच्छी सोच रखते हुए काम करें. तभी समाज मजबूत होगा. मौके पर जीतेंद्र साहू उर्फ जीतू, कृष्णा साहू, दुर्गा साहू, हरिहरनाथ साहू, बोधन साहू, श्यामधत साहू, दिलबोधन साहू, संतोष पुरी, अशोक चौधरी, मनोज कुमार साहू सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










