किचन रूम में मिला गड्ढा, भरने का निर्देश
एसडीओ ने गुमला कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया10 गुम 23 में छात्राओं से बात करतीं एसडीओ नेहाप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के करमटोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के किचन रूम में गड्ढा है. जिससे परेशानी होती है. स्कूल के निरीक्षण के बाद एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा ने गड्ढा को भरने का निर्देश दिया. साथ ही […]
एसडीओ ने गुमला कस्तूरबा स्कूल का निरीक्षण किया10 गुम 23 में छात्राओं से बात करतीं एसडीओ नेहाप्रतिनिधि, गुमलागुमला शहर के करमटोली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल के किचन रूम में गड्ढा है. जिससे परेशानी होती है. स्कूल के निरीक्षण के बाद एसडीओ डॉ नेहा अरोड़ा ने गड्ढा को भरने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने स्कूल में मिली छोटी-मोटी कमियों को दूर करने के लिए कहा. उन्होंने स्कूल की छात्राओं से कई सवाल किये. इंच व सेंटीमीटर के बारे में पूछी. बोर्ड पर लिखे गये समाचार को पढ़ने व उससे मिलने वाली शिक्षा के बारे में जानकारी ली. स्कूल के अंदर रोशनी कम आ रही थी. इस पर एसडीओ नाराज हुई. उन्होंने इस पर सुधार का निर्देश दिया. वहीं स्कूल से गुमला जेल का नजारा दिखने पर कही कि यहां से काफी सुंदर दिखता है जेल. उन्होंने वार्डेन को स्कूल के छात्रों की पढ़ाई, खाने पीने की व्यवस्था, रहने की व्यवस्था व अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा. वार्डेन आशा एक्का से कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर उसकी जानकारी दें. जिससे समस्या दूर किया जा सके. ब्लैक बोर्ड खराब था. जिसे बदलने के लिए कहा. मौके पर डीएसइ सच्चिदानंद तिग्गा, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, बीइइओ नरेंद्र पाठक सहित कई लोग थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










