लोक अदालत में 197 मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन

गुमला : विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अदालत में 197 वादों का निष्पादन किया गया. विभिन्न विभागों द्वारा 15 लाख, 12 हजार 729 रुपये की वसूली की गयी. वहीं केस नंबर 05/11 के लाभुक समसुल हक को 25 हजार रुपये का चेक दिया […]

विज्ञापन

गुमला : विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. अदालत में 197 वादों का निष्पादन किया गया. विभिन्न विभागों द्वारा 15 लाख, 12 हजार 729 रुपये की वसूली की गयी. वहीं केस नंबर 05/11 के लाभुक समसुल हक को 25 हजार रुपये का चेक दिया गया.

मौके पर सुलहनीस दीवानी, अपराधी, राजस्व, मोटर वाहन दुर्घटना, वन अधिनियम, बैंक ऋण, बिजली, टेलीफोन बिल, उत्पाद विभाग से संबंधित मामलों पर ऑन द स्पॉट सुनवाई की गयी. इससे पहले लोक अदालत का उदघाटन करते हुए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश पीके गोस्वामी ने कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है. जिसमें विवादों का निष्पादन त्वरित व स्थायी रूप से किया जाता है. जिससे लोगों का महत्वपूर्ण समय व धन की बचत हो सके. उन्होंने कहा कि जब भी लोक अदालत लगे. इसमें लाभुक आकर अपनी बात रखें. क्योंकि यह कैंप आम जनता के लिए है.

प्राधिकार के सचिव यशवंत प्रकाश ने कहा कि लोक अदालत में सुलहनीय मामलों पर सुनवाई की गयी है. कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अधिवक्ता लक्ष्मीकांत शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम जियावन, अधिवक्ता राघव सिंह, बुंदेश्वर गोप सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola