70 छात्रों के बीच साइकिल वितरित
कामडारा : प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग के अंतर्गत दो विद्यालयों के कुल 70 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल का वितरण बसिया बीडीओ रवि प्रकाश ने किया. मौके पर बीडीओ रवि प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच साइकिल […]
कामडारा : प्रखंड मुख्यालय में कल्याण विभाग के अंतर्गत दो विद्यालयों के कुल 70 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. साइकिल का वितरण बसिया बीडीओ रवि प्रकाश ने किया. मौके पर बीडीओ रवि प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया जा रहा है.
साइकिल वितरण में तुरुडू हाइस्कूल के 22 छात्रों व रामपुर विद्यालय के कुल 48 छात्रों के बीच साइकिल का वितरण किया गया. मौके पर संजय मिज, कल्याण पदाधिकारी रोहिणी श्वांसी सहित विद्यालय के शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










