जेजेएमपी को घेरने के लिए जुट रहे माओवादी

Updated:
विज्ञापन

गुमला : भाकपा माओवादी व जेजेएमपी कभी भी भिड़ सकते हैं. दोनों में भिड़ंत हुई, तो भारी नुकसान हो सकता है. क्योंकि दोनों संगठनों ने एक-दूसरे को मारने के लिए पूरी तैयारी की है. शुरू में 40 से 50 की संख्या में जेजेएमपी के लोग चैनपुर इलाके में घुसे थे. इसके बाद माओवादियों को मारने […]

विज्ञापन
गुमला : भाकपा माओवादी व जेजेएमपी कभी भी भिड़ सकते हैं. दोनों में भिड़ंत हुई, तो भारी नुकसान हो सकता है. क्योंकि दोनों संगठनों ने एक-दूसरे को मारने के लिए पूरी तैयारी की है. शुरू में 40 से 50 की संख्या में जेजेएमपी के लोग चैनपुर इलाके में घुसे थे.
इसके बाद माओवादियों को मारने के लिए खोज रहे थे.
अभी ये लोग माड़ापानी, कीता व मड़वा गांव के इलाके में शरण लिये हुए हैं. जबकि सूत्र बताते हैं कि इन गांवों से कुछ दूरी पर ही भाकपा माओवादी भी जमे हुए हैं. माओवादी संगठन के रंथु उरांव व बीरबल उरांव इसी क्षेत्र में हैं और जेजेएमपी के हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं. वहीं चैनपुर के सिविल व कुरुमगढ़ में भी लातेहार जिला से माओवादी दस्ता घुसा है. टुकड़ी में बंट कर दस्ता जुट रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola