:4::::: गुमला ने चतरा को 219 रन से हराया
5 गुम 20 में विजेता गुमला की टीमप्रतिनिधि, गुमलापलामू में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रीक्ट अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुमला ने चतरा को 219 रन से हरा कर पूरे अंक अर्जित किये. गुमला ने पहले मैच में ही जीत दर्ज किया है. गुमला की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 […]
5 गुम 20 में विजेता गुमला की टीमप्रतिनिधि, गुमलापलामू में खेले जा रहे इंटर डिस्ट्रीक्ट अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुमला ने चतरा को 219 रन से हरा कर पूरे अंक अर्जित किये. गुमला ने पहले मैच में ही जीत दर्ज किया है. गुमला की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवर में आठ विकेट खोकर 282 रन बनाये. इसमें निर्मल सिंह ने 68, अनिकेत ने 58, आयुष ने 47, शिवांशु 25 व सुबोध ने 21 रन बनाये. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी चतरा की टीम 63 रन पर सिमट गयी. गुमला की ओर से कृष्णा कुमार ने तीन, पंकज कुमार ने दो, रोहित ने दो व शिवांशु ने दो विकेट चटकाये. इधर गुमला की जीत पर जिला क्रिकेट संघ ने बधाई दी है. साथ ही उम्मीद जताया है कि गुमला की टीम ओर अच्छा प्रदर्शन कर सभी मैच जीतेगी. बधाई देनेवालों में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अरुण उरांव, सचिव कुलदीप सिंह, हरिशंकर सिंह, सह सचिव मनोज कुमार चौधरी, लालचंद्रशेखरनाथ शाहदेव लालू, जीतेंद्र सिंह, भास्कर अजीत सिंह, कुंदन कुमार, बाघंबर ओहदार सहित कई लोग हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










