::::: दलाल के चंगुल से लड़का मुक्त
लड़का लातेहार जिला के गारू कुजरूम गांव का हैमहिला दलाल ठग कर उसे दिल्ली ले जा रही थी4 गुम 4 में, दलाल के चंगुल से मुक्त लड़का.प्रतिनिधि, गुमलागुमला पुलिस व मोटिया संघ के अध्यक्ष विष्णु राम की सक्रियता से लातेहार जिला अंतर्गत गारू प्रखंड के कुजरूम गांव का 14 वर्षीय बादल (बदला हुआ नाम) दिल्ली […]
लड़का लातेहार जिला के गारू कुजरूम गांव का हैमहिला दलाल ठग कर उसे दिल्ली ले जा रही थी4 गुम 4 में, दलाल के चंगुल से मुक्त लड़का.प्रतिनिधि, गुमलागुमला पुलिस व मोटिया संघ के अध्यक्ष विष्णु राम की सक्रियता से लातेहार जिला अंतर्गत गारू प्रखंड के कुजरूम गांव का 14 वर्षीय बादल (बदला हुआ नाम) दिल्ली में बिकने से बच गया. बादल को महिला दलाल गुंजा पैसा का प्रलोभन देकर दिल्ली ले जा रही थी. तभी इसकी जानकारी पुलिस को हो गयी. तुरंत उसे दलाल के चंगुल से मुक्त करा लिया गया. पुलिस ने दलाल को भी गिरफ्तार कर लिया है. दलाल के चंगुल से मुक्त होने के बाद बादल ने बताया कि माता-पिता गरीब हैं. मजदूरी कर पांच भाई-बहनों की परवरिश कर रहे हैं. घर में सबसे बड़ा बेटा वही है. घर की गरीबी के कारण वह दिल्ली जाने के लिए तैयार हुआ था. गुंजा देवी ने उसे दस हजार रुपये महीना पैसा कमाने की बात कही थी. वह पढ़ा-लिखा नहीं है. इस कारण गुंजा की बातों में वह आ गया. बादल को उसके घर से जाकर गुंजा गुमला लायी थी. यहां से रांची के बाद दिल्ली जाते. पुलिस ने बादल के परिजनों से संपर्क करने के लिए गारू थाना की पुलिस को जानकारी दी है. जिससे परिजन गुमला आकर बादल को ले जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










