थैलेसिमिया व सिकलसेल के मरीजों के लिए 24 घंटे खून की व्यवस्था
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 May 2020 12:08 AM
लॉकडाउन में भी गुमला में खून की कोई कमी नहीं है. किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ती है, तो 24 घंटा रक्तदाता खून देने को तैयार रहते हैं. ब्लड बैंक गुमला में थैलेसिमिया व सिकलसेल के मरीजों के लिए 24 घंटा खून की व्यवस्था है. ब्लड बैंक में अगर किसी ब्लड ग्रुप के खून की कमी हो जाती है, तो व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से तुरंत खून की व्यवस्था की जाती है. गुमला में इसके लिए कई व्हाटसअप ग्रुप सक्रिय है, जो 24 घंटा खून देने के लिए तैयार रहते हैं.
गुमला : लॉकडाउन में भी गुमला में खून की कोई कमी नहीं है. किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ती है, तो 24 घंटा रक्तदाता खून देने को तैयार रहते हैं. ब्लड बैंक गुमला में थैलेसिमिया व सिकलसेल के मरीजों के लिए 24 घंटा खून की व्यवस्था है. ब्लड बैंक में अगर किसी ब्लड ग्रुप के खून की कमी हो जाती है, तो व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से तुरंत खून की व्यवस्था की जाती है. गुमला में इसके लिए कई व्हाटसअप ग्रुप सक्रिय है, जो 24 घंटा खून देने के लिए तैयार रहते हैं.
गुमला ही नहीं, राज्य के किसी भी कोने में किसी मरीज को इमरजेंसी में खून की जरूरत होती है, तो जीवन संस्था, मिशन बदलाव, ब्लड डोनेड व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से खून की व्यवस्था करा दी जाती है. साथ ही गुमला के कई समाज सेवी व संगठन भी रक्तदान करने के लिए 24 घंटा तैयार हैं. रक्तदाताओं के लिए एंबुलेंस सेवासदर अस्पताल गुमला द्वारा रक्तदाताओं के लिए डोर टू डोर एंबुलेंस सेवा शुरू की गयी है. यह गुमला के लिए इस कोरोना वायरस महामारी के समय सुंदर पहल है.
अस्पताल में अगर किसी को खून चढ़ाना है और खून की जरूरत है, ऐसे में किसी रक्तदाता को घर से अस्पताल तक लाने व ले जाने के लिए एंबुलेंस सेवा शुरू की गयी है. इसमें एंबुलेंस रक्तदाता के घर तक जायेगी और रक्तदाता को अस्पताल तक लायेगी. रक्तदान करने के बाद पुन: एंबुलेंस से उक्त रक्तदाता को घर पहुंचाया जायेगा. लॉक डाउन में 100 यूनिट रक्तदान हुआकई लोगों के मन में संशय होगा कि रक्तदान करने कैसे अस्पताल जायें, अभी लॉक डाउन है. परंतु स्पष्ट कर दें कि इस लॉकडाउन में भी 100 से अधिक लोग गुमला सदर अस्पताल पहुंच कर ब्लड बैंक में 100 से अधिक यूनिट रक्तदान कर चुके हैं. लोगों द्वारा दान किये गये खून से किसी की जान बच रही है.
ब्लड बैंक से मिली जानकारी के अनुसार, 22 मार्च से लेकर अबतक 100 से अधिक लोगों ने अस्पताल में आकर रक्तदान किया है. इसमें कुछ लोग स्वेच्छा से पहुंचे, तो कुछ लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया, फिर घर भेजा गया. वहीं प्रशासन के सहयोग से अस्पताल में कैंप भी लगाया गया था.ब्लड बैंक में 35 यूनिट खून संग्रहडॉक्टर से मिली जानकारी के अनुसार गुमला ब्लड बैंक में फिलहाल में 35 यूनिट खून संग्रह है. सभी ग्रुप के खून उपलब्ध हैं, इसलिए किसी को भी जरूरत पड़ने पर वे ब्लड बैंक आकर संपर्क कर सकते हैं.
उन्हें खून उपलब्ध कराया जायेगा. डॉक्टर ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान गुमला अस्पताल में 65 यूनिट से अधिक खून मरीजों को चढ़ाया गया है.थैलेसिमिया व सिकलसेल के 65 मरीजगुमला जिले में थैलेसिमिया व सिकलसेल के 65 मरीज हैं. इसमें सभी बच्चे हैं, जिन्हें हर समय खून की जरूरत पड़ती है. इसमें थैलेसिमिया के 45 व सिकलसेल के 20 मरीज है. डॉक्टर आनंद उरांव ने कहागुमला सदर अस्पताल के उपाधीक्षक व ब्लड बैंक इंचार्ज डॉक्टर आनंद उरांव ने बताया कि गुमला में खून की कभी कमी नहीं पड़ती है. अगर कभी कमी हो जाती है, तो लोग कैंप लगा कर स्वेच्छा से रक्तदान करते हैं. रक्तदान करने में सेना के जवान, पुलिस, प्रशासन व आम जनता भी आगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










