पिकअप वाहन से 21 पशु जब्त, चालक फरार

Updated at : 13 May 2025 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वाहन से 21 पशु जब्त, चालक फरार

पिकअप वाहन से 21 पशु जब्त, चालक फरार

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर थाना के टोंगो गांव से चैनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 21 गौवंशीय पशुओं को जब्त किया है. पशुओं को जिन्हें तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. जबकि तस्कर भागने में सफल रहे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पिकअप वाहन में ठूंस कर गौवंशीय पशुओं को तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा है. सूचना मिलते पुलिस ने तत्परता दिखायी और टोंगो के पास छापेमारी की. पुलिस की टीम ने पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 21 पशु मिले. पुलिस ने पशुओं को जब्त कर लिया और थाना ले आयी. हालांकि इस कार्रवाई में चालक पुलिस की गिरफ्त से बच निकला. पुलिस ने बताया कि चालक ने पुलिस की कार्रवाई को देख कर मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस अब चालक की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है. पुलिस ने जब्त किये गये पशुओं को चैनपुर थाना में रखा है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस इस मामले में पशु तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है और यह जानने का प्रयास कर रही है कि पशुओं को कहां से लाया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola