दुमका में प्रतिनियुक्त महिला सिपाही की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Jan 2020 12:16 AM
गुमला : दुमका जिला में प्रतिनियुक्त एसआइआरबी वन की महिला सिपाही सोनम कुमारी (22) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतका के पति खूंटी में प्रतिनियुक्त सिपाही धीरज टोप्पो ने बताया कि उनका पैतृक गांव गुरदरी थाना के लोदापाठ […]
गुमला : दुमका जिला में प्रतिनियुक्त एसआइआरबी वन की महिला सिपाही सोनम कुमारी (22) की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मृतका के पति खूंटी में प्रतिनियुक्त सिपाही धीरज टोप्पो ने बताया कि उनका पैतृक गांव गुरदरी थाना के लोदापाठ गांव है. वर्तमान में उनका परिवार चेटर में रहता है.
छह जनवरी को सोनम को छुट्टी मिली थी. वह सात जनवरी को चेटर गुमला पहुंची थी. दुमका में रहने पर उसने बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है. मैंने उसे इलाज कराने कहा था. जिस दिन उसे छुट्टी मिली थी, वह ट्रेन से आने के क्रम में कह रही थी कि उसे ठंडा लग रहा है. सात जनवरी को घर पहुंचने पर उसकी तबीयत में सुधार हुआ था. मैंने अपनी छुट्टी के लिए लगातार प्रयास किया था, लेकिन छुट्टी नहीं मिल रही था.
10 जनवरी को मुझे छुट्टी मिली थी, तो शाम को घर पहुंचा, तो उसने बताया कि ठंडा लग रही है. सोनम को अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते में हो गयी. सोनम एसआइआरबी वन नकटी दुमका में कार्यरत थी. महिला आरक्षी नंबर 236 था. आठ जनवरी 2017 को उसकी पहली पोस्टिंग हुई थी. वहीं उससे मेरा विवाह 12 जून 2019 को हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










