वेश्यावृत्ति कराने के मामले में दो लाेगों के िखलाफ प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2020 11:32 PM
गुमला : पंजाब में गुमला की दो मौसेरी बहनों का देह व्यापार हुआ है. 15 दिनों तक दोनों बहनों को रखा गया. उनसे जबरन वेश्यावृत्ति करायी गयी है. वेश्यावृत्ति का विरोध करने पर मारपीट भी हुई है. दोनों बहनों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने व प्रति माह 10 हजार रुपये देने का प्रलोभन देकर […]
गुमला : पंजाब में गुमला की दो मौसेरी बहनों का देह व्यापार हुआ है. 15 दिनों तक दोनों बहनों को रखा गया. उनसे जबरन वेश्यावृत्ति करायी गयी है. वेश्यावृत्ति का विरोध करने पर मारपीट भी हुई है. दोनों बहनों को ब्यूटी पार्लर में काम दिलाने व प्रति माह 10 हजार रुपये देने का प्रलोभन देकर रांची के बाद पंजाब ले जाया गया था.
जब उन पर अत्याचार बढ़ गया, तो हिम्मत जुटा कर दोनों बहनें भाग कर गुमला पहुंची और शुक्रवार को गुमला के आहतू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दर्ज केस में दो लोगों रायडीह थाना के लुरू मेढ़ारी गांव की फुलकुमारी व पंकज को आरोपी बनाया गया है. पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है.
इस प्रकार मानव तस्करी के हुए शिकार : दर्ज केस में पीड़िता ने कहा है कि लुरू मेढ़ारी गांव की रिश्ते में हमारी मौसी फुलकुमारी देवी सितंबर माह में मेरे घर आयी थी और बोली कि तुमको ब्यूटी पार्लर में काम रांची में दिला दूंगा. 10 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेगा. फुलकुमारी की बात मान कर पीड़िता उसके साथ रांची जाकर ब्यूटी पार्लर में काम करने के लिए तैयार हो गयी.
24 नवंबर 2019 को फुलकुमारी पीड़िता के घर पहुंची और रांची चलने के लिए कहा. फुलकुमारी के बहकावे में आकर पीड़िता अपनी छह वर्षीया बेटी व 14 वर्षीय मौसेरी बहन के साथ रांची चली गयी. फुलकुमारी ने रांची में रातभर सभी को अपने घर में रखा.
वहां पंकज नामक लड़का भी साथ में रूका हुआ था. 25 नवंबर 2019 को फुलकुमारी व पंकज तीनों को पंजाब चलने को कहा, परंतु पीड़िता ने जाने से इंकार किया और कहा कि हम रांची में ही काम करेंगे. इंकार करने पर फुलकुमारी व पंकज ने दबाव बनाया कि पंजाब ट्रेनिंग करने जाना पड़ेगा, तभी काम मिलेगा.
दोनों तस्करों की बातों में आकर पीड़िता अपनी बेटी व मौसेरी बहन को लेकर फुलकुमारी व पंकज के साथ पंजाब पहुंच गयी. जालंधर में किराये में रूम लेकर फुलकुमारी व पंकज ने मिल कर जबरन हम दोनों से देह व्यापार कराने लगे. जब दोनों ने इसका विरोध किया, तो दोनों पीड़िता व मौसेरी बहन के साथ मारपीट करने लगे. करीब 15 दिन जालंधर में रूकने के बाद फुलकुमारी व पंकज दोनों को दसमहल्ल ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










