मारपीट व दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2019 12:19 AM
रायडीह : रायडीह थाना क्षेत्र के बोकटा सेमरटोली निवासी नेहा कुमारी ने अपने पति दुर्गा गोप के खिलाफ गुमला कोर्ट में मारपीट व दहेज प्रताड़ना का परिवाद दायर किया था. इसके आलोक में रायडीह थाना में दुर्गा गोप के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में कहा गया है कि […]
रायडीह : रायडीह थाना क्षेत्र के बोकटा सेमरटोली निवासी नेहा कुमारी ने अपने पति दुर्गा गोप के खिलाफ गुमला कोर्ट में मारपीट व दहेज प्रताड़ना का परिवाद दायर किया था. इसके आलोक में रायडीह थाना में दुर्गा गोप के खिलाफ मारपीट व दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज की गयी. प्राथमिकी में कहा गया है कि नेहा कुमारी का विवाह दुर्गा महतो के साथ 23 जून 2018 को हुआ था.
शादी के एक माह के बाद दुर्गा ने अपनी पत्नी नेहा को प्रताड़ित करने लगा. कहा कि तुम्हारे घर वालों द्वारा कम दान-दहेज दिया गया है. इसी बीच 25 मई 2019 को नेहा ने एक बेटी को जन्म दिया. 23 जुलाई 2019 को दुर्गा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और ढाई माह की बच्ची को छीन लिया.
इसके बाद रायडीह थाना की मदद से दुर्गा ने अपनी पत्नी को वापस अपने घर ले गया. इसके एक सप्ताह के बाद फिर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और दूसरी लड़की को अपने घर ले आया है. अब नेहा के पास अपना व अपनी बच्ची के पालक-पोषण के लिए कोई साधन नहीं है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










