छठ मनाने पूरा परिवार गया था तमाड़, इधर चोरों ने तीन लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नकदी किया साफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2019 9:55 PM
दुर्जय पासवान, गुमला गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत के ढोढरी टोली बीसकठ्ठा मैदान निवासी विनोद कुमार के आवास में छठ पूजा की रात्रि अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात व नकद राशि की चोरी कर ली. घटना के वक्त पूरा परिवार अपनी रिश्तेदार के घर तमाड़ छठ पूजा मनाने गया […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला शहर से सटे फसिया पंचायत के ढोढरी टोली बीसकठ्ठा मैदान निवासी विनोद कुमार के आवास में छठ पूजा की रात्रि अज्ञात चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवरात व नकद राशि की चोरी कर ली. घटना के वक्त पूरा परिवार अपनी रिश्तेदार के घर तमाड़ छठ पूजा मनाने गया हुआ था. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने हाथ साफ किया. चोरों ने सोने का गला का हार, मांग टीका, अंगूठी, कान का झुमका व डेढ लाख रुपये नकद की चोरी की है.
भुक्तभोगी विनोद कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दो नवंबर को छठ पूजा मनाने अपनी बहन के यहां तमाड़ गया हुआ था. तीन नवंबर की शाम पांच बजे मेरे पड़ोसी द्वारा फोन कर सूचना दी गयी कि आपके घर में चोरी हुई है. इसके बाद विनोद तमाड़ से गाड़ी बुक कराकर रात्रि को गुमला अपने आवास पहुंचा.
वहां देखा कि घर का गेट का ताला टूटा हुआ है और गोदरेज का लॉक तोड़ा हुआ है. जांच करने पर पता चला कि करीब तीन लाख का जेवर व डेढ़ लाख रुपये गायब हैं. इस घटना के बाद सोमवार की सुबह अज्ञात चोरों के खिलाफ गुमला थाना में आवेदन सौंपकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई व समान की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस घटना के पूर्व कई बार आसपास के घरों में चोरी की घटना घट चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










