ePaper

दो माह की बेटी को गोद में लेकर कुएं से पानी भर रही थी मां, पैर फिसला, कुएं में गिरने से दोनों की मौत

Updated at : 07 Oct 2019 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
दो माह की बेटी को गोद में लेकर कुएं से पानी भर रही थी मां, पैर फिसला, कुएं में गिरने से दोनों की मौत

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला के चैनपुर थाना स्थित मड़ईकोना गांव में मां इग्नेशिया टोप्पो और उसकी दो साल की मासूम बेटी इम्मी टोप्पो की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह करीब साढे सात बजे की है. मां अपनी बेटी को पीठ में बांध कर (बेतरा लेकर) कुंए में पानी […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान, गुमला

गुमला जिला के चैनपुर थाना स्थित मड़ईकोना गांव में मां इग्नेशिया टोप्पो और उसकी दो साल की मासूम बेटी इम्मी टोप्पो की कुएं में गिरने से मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह करीब साढे सात बजे की है. मां अपनी बेटी को पीठ में बांध कर (बेतरा लेकर) कुंए में पानी भरने गयी थी. तभी इग्नेशिया का पैर फिसल गया और बच्ची के साथ वह कुएं में जा गिरी. जिससे दोनों की मौत हो गयी.

कुएं में गिरने के बाद इग्नेशिया ने खुद को बचाने के लिए काफी आवाज लगायी. परंतु उसे कोई मदद नहीं मिल पायी. कुछ देर के बाद परिजनों को सूचना मिली. मां बेटी को निकाला गया. तबतक दोनों की मौत हो गयी थी. इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola