सरकार बनी, तो महिलाओं को 50 % आरक्षण

गुमला : गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम-टू में झामुमो की बदलाव यात्रा हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की ने की. मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन थे. पालकी में बैठा कर उनका स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया. सभा में हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर बरसे. झामुमो के बैनर तले गुमला के […]
गुमला : गुमला के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम-टू में झामुमो की बदलाव यात्रा हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूषण तिर्की ने की. मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन थे. पालकी में बैठा कर उनका स्वागत करते हुए मंच तक लाया गया. सभा में हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर बरसे.
झामुमो के बैनर तले गुमला के पीएइ स्टेडियम टू में आयोजित बदलाव यात्रा में 10 हजार से भी अधिक लोगों को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेने ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का चूहा हमारे झारखंड राज्य को कुतर-कुतर कर बर्बाद कर रहा है. अब वक्त आ गया है कि हम सभी झारखंडी एकजुट होकर बाहरी चूहों को सबक सिखायें और अपने राज्य से उसे खदेड़ दें. उन्होंने कहा कि सरकार हमारी जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा को लूट कर हमें गरीबी के जीवन में जीने को विवश कर रही है. इसे रोकने के लिए ही झामुमो पूरे राज्य में बदलाव यात्रा कर रही है, ताकि इस यात्रा के माध्यम से झारखंड की भाजपा सरकार को सत्ता से हटाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










