मॉब लिंचिंग की थी तैयारी, ग्रामीणों ने अर्द्धविक्षिप्त को चोर समक्ष पोल से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

दुर्जय पासवान, गुमला गुमला जिला के भरनो प्रखंड स्थित बरंदा गांव में मॉब लिंचिंग की तैयारी थी. लेकिन कुछ लोगों की पहल पर अर्द्धविक्षिप्त को बेरहमी से पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. घायल का इलाज भरनो अस्पतल में हो रहा है. जानकारी के अनुसार भरनो प्रखंड के बरंदा गांव में रविवार की […]
दुर्जय पासवान, गुमला
गुमला जिला के भरनो प्रखंड स्थित बरंदा गांव में मॉब लिंचिंग की तैयारी थी. लेकिन कुछ लोगों की पहल पर अर्द्धविक्षिप्त को बेरहमी से पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. घायल का इलाज भरनो अस्पतल में हो रहा है.
जानकारी के अनुसार भरनो प्रखंड के बरंदा गांव में रविवार की रात एक विक्षिप्त व्यक्ति को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पिटाई की. उसे पोल से बांध दिया. इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर पीटा.
बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति भटकते हुए बरंदा गांव पहुंच गया था. रात होने पर वह एक घर के बाहर बैठकर खाना मांगने लगा. लेकिन आसपास के ग्रामीणों ने उसे चोर समझकर खूब पिटाई की. बिजली पोल में रस्सी के सहारे उसे बांध दिया. साथ ही पुलिस को सूचना दी.
भरनो पुलिस सोमवार की सुबह चार बजे बरंदा गांव जाकर विक्षिप्त को थाने लायी. पुलिसकर्मियों ने उसे थाने में खाना खिलाया. साथ ही अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया. विक्षिप्त ने बताया कि उसका नाम राजू नायक (35) है. वह जमशेदपुर के जवाहर नगर रोड नंबर चार का रहने वाला है. वह मजदूरी करता है.
घर में उसकी पत्नी व बेटा बेटी भी है. चार माह से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है. वह भटकते हुए भरनो आ गया. खाना मांगकर अपना जीवन यापन कर रहा है. विक्षिप्त ने उसे अपने घर भेजवाने की गुहार लगायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










