गुमला व सिमडेगा की तीन नाबालिग लड़कियां तमिलनाडु में हैं बंधक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लड़कियों को मुक्त कराने के लिए बाल संरक्षण आयोग ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र गुमला : गुमला और सिमडेगा की तीन नाबालिग लड़कियों को तमिलनाडु में बंधक बना कर रखे जाने की जानकारी बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिली है. इसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव ने सिमडेगा, गुमला के […]
विज्ञापन
लड़कियों को मुक्त कराने के लिए बाल संरक्षण आयोग ने डीसी व एसपी को लिखा पत्र
गुमला : गुमला और सिमडेगा की तीन नाबालिग लड़कियों को तमिलनाडु में बंधक बना कर रखे जाने की जानकारी बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिली है. इसके बाद बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सचिव ने सिमडेगा, गुमला के डीसी और एसपी को नाबालिग को मुक्त कराने के लिए पत्र लिखा है.
सदस्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को बताया कि उन्हें मामले से संबंधित एक शिकायत मिली है. जिसमें इस बात का उल्लेख है कि लापुंग थाना क्षेत्र निवासी संगीता होरा द्वारा ट्रेनिंग और नौकरी दिलाने के नाम पर सिमडेगा और गुमला की तीन नाबालिग लड़कियों को तमिलनाडु के त्रिपुरा स्थित केपीआर कोंटम नामक कंपनी में बंधक बना कर रखा गया है. शिकायत में इस बात का भी उल्लेख है कि उक्त बच्चियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है.
बच्चियों को बाहर भी नहीं आने दिया जाता है, इसलिए मामले की जांच के बाद उचित कानूनी करते हुए बच्चियों को मुक्त कराया जाये. ज्ञात हो कि हाल में ही गाजीपुर के सैदपुर स्थित ईंट भट्टा में लोहरदगा के कुछ लोगों को बंधक बना कर काम कराने का मामला सामने आ चुका है. घर जाने की बात कहने पर भट्ठा मालिक उन्हें जान से मारने की धमकी देता था और मारपीट करता था. सभी को मुक्त कराने के बाद वहां के एसडीएम ने उन्हें बंधुआ मजदूरी से मुक्त करने का प्रमाण-पत्र भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










