चेंबर ने सुदर्शन भगत व संजय सेठ को दी बधाई

गुमला : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत व रांची के नवनिर्वाचित सांसद सह झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ के विजयी होने पर चेंबर ऑफ काॅमर्स गुमला ने बधाई दी है. चेंबर ने सभी विजयी प्रत्याशियों से देश व अपने क्षेत्र के विकास […]
गुमला : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर क्षेत्र के सांसद सुदर्शन भगत व रांची के नवनिर्वाचित सांसद सह झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष संजय सेठ के विजयी होने पर चेंबर ऑफ काॅमर्स गुमला ने बधाई दी है. चेंबर ने सभी विजयी प्रत्याशियों से देश व अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे, ऐसी उम्मीद जतायी है. चेंबर अध्यक्ष सरयू प्रसाद साहू व सचिव हिमांशु केसरी ने सभी विजयी प्रत्याशियों को गुमला चेंबर टीम की ओर से बधाई दी.
साथ ही सांसद सुदर्शन भगत से उम्मीद जतायी कि इस बार वे जनता के विश्वास पर खरा उतरेंगे. बधाई देने वालों में चेंबर अध्यक्ष सरयू प्रसाद साहू, राजेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, हिमांशु केसरी, अमित मंत्री, मुन्नी लाल साहू, निर्मल सिंह, नीरज गुप्ता, महेश कुमार लाल, अमित माहेश्वरी, राजेश लोहानी, अभिजीत जायसवाल, गोविंदलाल पटेल, अनिल श्वेता, वैभव तिवारी, संजीव मलानी, सीमा कुमारी, गुरमीत सिंह, मनीष हिंदुस्तान, दिलीप गुप्ता, श्याम गुप्ता, गुन्नू शर्मा, विकास गोयल, विकास मंत्री, प्रकाश चंद्र गोप, सुभाष अग्रवाल, अशोक जायसवाल, पवन कुमार अग्रवाल, दामोदर कसेरा, मो. सब्बू, दिलीप मंत्री, दीपक गुप्ता, पदम साबू, अमित पोद्दार सहित सभी सदस्य शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




