देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 May 2026 9:03 PM

विज्ञापन

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

रायडीह. सुरसांग पुलिस ने एक देसी कट्टा के साथ सन्याकोना हर्राटोली निवासी भुनेश्वर प्रधान 26 वर्षीय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक देसी कट्टा भी बरामद हुआ है. थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली थी की एक युवक हथियार लेकर सन्याकोना गांव के आसपास घूम रहा है. सूचना मिलते थाना प्रभारी अनिकेत कुमार गुप्ता की अगुवाई में सुरसांग पुलिस ने युवक को गांव में घेर कर पकड़ लिया और उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया. पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया की यह हथियार उसके भाई दशरथ प्रधान का है, जो अभी रेप केस के आरोप में जेल में बंद है. उसका हथियार घर पर रखा हुआ था, जिसे निकाल कर लोगों में धौंस जमाने के लिए निकला था. सुरसांग पुलिस ने भुनेश्वर प्रधान को जेल भेज दिया.

राहगीरों व जनता के लिए शीतल जल प्याऊ का उदघाटन

गुमला. भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लायंस क्लब गुमला फैमिली ने टोटो बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के बगल में राहगीरों व आमलोगों के लिए शीतल जल प्याऊ की व्यवस्था की गयी. प्याऊ का उद्घाटन क्लब के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ. क्लब के प्रेसिडेंट लायन शिशिर गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों, मजदूरों व आमलोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराना सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है. कहा कि लायंस क्लब गुमला फैमिली हमेशा समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी रही है और आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी. उन्होंने कहा कि लायंस क्लब गुमला फैमिली शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता व सामाजिक जागरूकता जैसे अनेक क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी समाजहित के कार्यक्रम जारी रहेंगे. कार्यक्रम में नेक्स्ट सेक्रेटरी लायन प्रकाश, ट्रेजरर लायन अभिनंदन जायसवाल, प्रोजेक्ट ऑफिसर लायन रंजीत, लायन सुबोध, लायन कृष्णा, लायन अर्चना, लायन अंजना, लायन तृप्ति व लायन मोनी जायसवाल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola