उग्रवादियों के गढ़ में हेलीकॉप्टर से मतदान कराने पहुंचे मतदान कर्मी

Updated at : 28 Apr 2019 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादियों के गढ़ में हेलीकॉप्टर से मतदान कराने पहुंचे मतदान कर्मी

छह बार में छह कलस्टरों तक 70 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया. गुमला : गुमला जिले के अति उग्रवाद और दूरस्थ क्षेत्रों में बनाये गये मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को शनिवार की सुबह पुग्गू स्थित हेलीपैड से भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से संबंधित कलस्टर तक पहुंचाया गया. जिले के जोभीपाठ, गुरदरी, […]

विज्ञापन

छह बार में छह कलस्टरों तक 70 मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया गया.

गुमला : गुमला जिले के अति उग्रवाद और दूरस्थ क्षेत्रों में बनाये गये मतदान केंद्रों में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों को शनिवार की सुबह पुग्गू स्थित हेलीपैड से भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर से संबंधित कलस्टर तक पहुंचाया गया. जिले के जोभीपाठ, गुरदरी, तुंबोपाठ, जवाल, हाड़ुप व विमरला जैसे अति उग्रवाद क्षेत्रों में भी मतदान केंद्र बनाया गया है, जिसमें 70 मतदान कर्मियों को मतदान के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है.

इन सभी कर्मियों को इवीएम व वीवीपैट मशीन के साथ जिला अधिकारियों की उपस्थिति में हेलीकॉप्टर से संबंधित कलस्टर तक पहुंचाया गया.

इस दौरान हेलीकॉप्टर छह बार पुग्गू स्थित हैलीपैड पहुंचा और छह बार वहां से कलस्टर तक जाने के लिए उड़ान भरा.

जिला निर्वाची पदाधिकरी सह उपायुक्त शशि रंजन व पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा ने बताया कि उग्रवाद प्रभावित व दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को कलस्टर तक सुरक्षित पहुंचा दिया गया है, जहां वे पुलिस जवानों की देखरेख में रहेंगे. मतदान के दिन पुलिस जवानों की सुरक्षा घेरे में सभी मतदान कर्मियों को उनके संबंधित मतदान केंद्र तक पहुंचाया जायेगा और मतदान के बाद पुन: कलस्टर तक लाया जायेगा. वहीं शेष दूरस्थ क्षेत्रों के मतदान कर्मियों को 28 अप्रैल की सुबह में कलस्टर तक पहुंचाया जायेगा. मौके पर डीडीसी हरिकुमार केसरी, डीआरडीए निदेशक हैदर अली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola