ePaper

गुमला : हाइवा ट्रक ने बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मासूम की मौत

Updated at : 02 Apr 2019 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला : हाइवा ट्रक ने बच्चे को रौंदा, मौके पर हुई मासूम की मौत

– सतीश कंस्ट्रक्शन के लिए गांव से निकाले गये पत्थर लोड कर आ रहा था हाइवा बिशुनपुर : थाना क्षेत्र के टिटिहि गांव में मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना होने से गांव निवासी जीवन मिंज का 5 वर्षीय पुत्र अनुवेश मिंज की दर्दनाक मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनालात, बनारी मुख्य […]

विज्ञापन

– सतीश कंस्ट्रक्शन के लिए गांव से निकाले गये पत्थर लोड कर आ रहा था हाइवा

बिशुनपुर : थाना क्षेत्र के टिटिहि गांव में मंगलवार की दोपहर सड़क दुर्घटना होने से गांव निवासी जीवन मिंज का 5 वर्षीय पुत्र अनुवेश मिंज की दर्दनाक मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनालात, बनारी मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अनुवेश अपनी मां के साथ बनारी गया हुआ था. जहां से एक टेंपो में सवार होकर वे लोग अपने घर जा रहे थे. जैसे ही अपने गांव के पास पहुंचे दोनों मां बेटे गाड़ी से नीचे उतरे. मां ऑटो वाले को पैसा दे रही थी. तभी पीछे से एक तेज रफ्तार में आ रहे हाईवा ने बच्चे को धक्का मार दिया.

जिससे उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बनालात बनारी मुख्य मार्ग जाम कर दिया ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि सतीश कंट्रक्शन नामक कंपनी के द्वारा रोड निर्माण का काम कराया जा रहा है.

जहां क्षेत्र से साइज पत्थर लोड कर दर्जनों हाईवा ट्रक प्रतिदिन चलता वहीं एक भी हाईवा में नंबर नहीं है और ना ही चालक का ड्राइविंग लाइसेंस है. और प्रशासन के द्वारा कभी गाड़ी की जांच नहीं की जाती है. जिस कारण अति तीव्र गति से रोड पर हाईवा का परिचालन हो रहा है. इससे आये दिन घटना होती रहती है.

ग्रामीणों द्वारा वाहन चेकिंग, ब्रेकर एवं मुआवजे की मांग की जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बिशनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह घटनास्थल पहुंचे जहां उन्होंने काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola