ePaper

गुमला : पद्मश्री मुकुंद नायक बनाये गये चुनाव आयोग के स्टेट आइकॉन, विभिन्न क्षेत्रों के आइकॉन मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

Updated at : 29 Mar 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : पद्मश्री मुकुंद नायक बनाये गये चुनाव आयोग के स्टेट आइकॉन, विभिन्न क्षेत्रों के आइकॉन मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

दुर्जय पासवान 24 जिलों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विभूति डिस्ट्रिक्ट आइकॉन के रूप में लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित गुमला : लोकसभा चुनाव : 2019 में झारखंड राज्य में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत पदमश्री मुकुंद नायक को स्टेट आइकॉन बनाया […]

विज्ञापन

दुर्जय पासवान

24 जिलों के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विभूति डिस्ट्रिक्ट आइकॉन के रूप में लोगों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

गुमला : लोकसभा चुनाव : 2019 में झारखंड राज्य में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत पदमश्री मुकुंद नायक को स्टेट आइकॉन बनाया गया है.

आइकॉन लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. चुनाव आयोग ने सभी 24 जिला के लिए जिला स्तर पर दो-दो आइकॉन चुना है. इसमें गुमला जिला से नागपुरी गायक महावीर साहू व फुटबॉल खिलाड़ी रेखा उरांव को जिला आइकॉन बनाया गया है.

इसी प्रकार खूंटी जिला से मुरहू के दशरथ महतो, लालमोहन सिंह, लोहरदगा जिला के लिए अार्चरी खिलाड़ी प्रेरणा भगत, ईस्ट सिंहभूम के लिए अार्चरी खिलाड़ी पूर्णिमा महतो, वेस्ट सिंहभूम के लिए अार्चरी खिलाड़ी गुनाराम पूर्ति, सरायकेला जिला के जिए कौशल विकास केंद्र के रघुनंदन महतो, आशा वर्कर मनीता देवी, लातेहार जिला के लिए रानी मिस्त्री सुनीता देवी, पलामू के लिए सैकत चट्टोपाध्याय, गढ़वा जिला के लिए कवि रमेश चंचल, खिलाड़ी ओमप्रकाश गुप्ता, रामगढ़ जिला के लिए अार्चरी खिलाड़ी मधुमिता कुमारी, चतरा जिला के लिए फिल्म एक्ट्रेस शीतल सिन्हा, गायिका शालिनी दुबे, हजारीबाग जिला के लिए डिफेंस के कैप्टन शिखा सुरभि, खिलाड़ी पंकज रजक, गिरिडीह जिला के लिए शास्त्रीय गायक मनोज केडिया, बोकारो जिला के लिए सोशल सर्विस के प्रभाकर बनवार, धनबाद जिला से क्रिकेटर शाहबाज नदीम, ओलिंपिक खिलाड़ी गोवर्धन रजक, कोडरमा जिला के लिए खिलाड़ी साकेत केशव, कालीचरण दास, जामताड़ा के लिए खिलाड़ी आकाश सिंह, क्लासिकल डांसर पल्लवी राय, गोडडा जिला के लिए खिलाड़ी पवन कुमार सिंह, मोनालीसा कुमारी, दुमका जिला के लिए

एथलेटिक्स बरनतियुस मरांडी, खिलाड़ी तारित कुमार गोराई, साहेबगंज के लिए क्रिकेट खिलाड़ी अनवर शेख व देवघर जिला के लिए विकलांग विकास समिति के सचिव बमझोली प्रसाद यादव को जिला आइकॉन बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola