फिर आमने-सामने हो सकते हैं माओवादी व जेजेएमपी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2019 1:25 AM

विज्ञापन

गुमला : बरकनी जंगल में मुठभेड़ के बाद भाकपा माओवादी घाघरा इलाके में घुस गये हैं. वहीं जेजेएमपी के उग्रवादी भी घाघरा के एक गांव में शरण लिये हैं. माओवादी व जेजेएमपी पांच किमी की दूरी पर जमे हुए हैं. जिस स्थिति में दोनों संगठनों के होने की सूचना मिल रही है, पुन: दोनों संगठनों […]

विज्ञापन

गुमला : बरकनी जंगल में मुठभेड़ के बाद भाकपा माओवादी घाघरा इलाके में घुस गये हैं. वहीं जेजेएमपी के उग्रवादी भी घाघरा के एक गांव में शरण लिये हैं. माओवादी व जेजेएमपी पांच किमी की दूरी पर जमे हुए हैं. जिस स्थिति में दोनों संगठनों के होने की सूचना मिल रही है, पुन: दोनों संगठनों में मुठभेड़ हो सकती है.

इधर, माओवादी व जेजेएमपी के बीच हुई मुठभेड़ के बाद गुमला पुलिस ने भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. वहीं सीआरपीएफ ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन लांच किया है. पुलिस भी जंगलों में घूम रही है और उग्रवादियों को खोज रही है. गुमला व घाघरा थाना के बॉर्डर इलाके में जो स्थिति बनी हुई है, माओवादी व जेजेएमपी के अलावा पुलिस से भी मुठभेड़ होने की संभावना है. क्योंकि पुलिस भी उग्रवादियों को घेरने में लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola