गुमला से स्पेशल टीम दिल्ली जायेगी

Updated at : 01 Jul 2014 2:39 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला से स्पेशल टीम दिल्ली जायेगी

गुमला : एसपी भीमसेन टुटी ने सोमवार को अपने कार्यालय में सभी 13 थाना के थाना प्रभारियों से बैठक कर क्राइम कंट्रोल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वहीं गुमला के विभिन्न प्रखंडों से पलायन की लड़कियों को वापस लाने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा. लड़कियां काम की तलाश व किसी के बहकावे में […]

विज्ञापन

गुमला : एसपी भीमसेन टुटी ने सोमवार को अपने कार्यालय में सभी 13 थाना के थाना प्रभारियों से बैठक कर क्राइम कंट्रोल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वहीं गुमला के विभिन्न प्रखंडों से पलायन की लड़कियों को वापस लाने के लिए अभियान चलाने के लिए कहा. लड़कियां काम की तलाश व किसी के बहकावे में आकर दिल्ली, मुम्बई, आसाम, बनारस चली गयी हैं.

एसपी ने कहा कि इन लड़कियों को वापस गुमला लाने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम बड़े शहर जायेगी. साथ ही उन राज्यों की पुलिस से सहयोग लेकर अभियान चला कर लड़कियों की तलाश करेगी. एसपी ने कहा कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मजबूत किया जायेगा. पुलिस की पूरी नजर बाल पलायन रोकने पर है.

सभी थाना प्रभारी इसके लिए काम करेंगे. इसके अलावा अगर किसी कोई बच्च पांच से छह दिन तक स्कूल नहीं आया है, तो इस पर पुलिस तुरंत एक्शन लेगी. मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी. क्योंकि देखा जाता है कि बच्चे स्कूल नहीं आते हैं. इसका मतलब वे पलायन कर गये हैं. मास्टर डाटा भी तैयार किया जा रहा है, जो पुलिस मुख्यालय में रहेगा. जिससे बच्चों पर पुलिस विशेष निगरानी कर सकेगी. बैठक में एसडीपीओ दीपक कुमार पांडेय, एजरा वोदरा, इंस्पेक्टर रामप्रवेश चौधरी, टीएन सिंह, थाना प्रभारी निरंजन तिवारी, नित्यानंद महतो, विद्या शंकर, राजीव रंजन, पंकज कुमार, चक्रवर्ती राम, श्याम बिहारी मांझी, नरेश सिंह सहित कई लोग थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola