3500 पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं

मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी गुमला : जिले के 3500 पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इनका अप्रैल, मई व जून माह का पैसा बकाया है. मानदेय नहीं मिलने से शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. शिक्षक […]
मानदेय नहीं मिलने से पारा शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट
शिक्षकों ने आंदोलन की चेतावनी दी
गुमला : जिले के 3500 पारा शिक्षकों को तीन माह से मानदेय नहीं मिला है. इनका अप्रैल, मई व जून माह का पैसा बकाया है. मानदेय नहीं मिलने से शिक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी है. शिक्षक कई बार मानदेय भुगतान की मांग शिक्षा विभाग से कर चुके हैं. लेकिन आवंटन नहीं होने की बात कह कर शिक्षकों को पैसा नहीं दिया जा रहा है. इससे पारा शिक्षक संघ आक्रोश में है.
शिक्षकों ने कहा है कि जुलाई माह के 15 तारीख तक अगर मानदेय नहीं मिला तो मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना होगा. पारा शिक्षक ज्ञानचंद्र साहू ने कहा कि घर परिवार महीने को मिलने वाले पगार से ही चलता है. लेकिन तीन माह से पैसा नहीं मिलने के कारण उधारी में खाने-पीने का सामान लेकर घर का चूल्हा जलाना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




