छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुमला : छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा मेघा सिंह (17 वर्षीया) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह गुमला सदर थाना क्षेत्र के फसिया पोढ़ाटोली गांव निवासी प्रदीप सिंह की बेटी थी. मेघा पंपापुर कॉलेज (पालकोट) में इंटर की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, दो मनचले चीकू और योगेश अक्सर मेघा से […]
विज्ञापन
गुमला : छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा मेघा सिंह (17 वर्षीया) ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. वह गुमला सदर थाना क्षेत्र के फसिया पोढ़ाटोली गांव निवासी प्रदीप सिंह की बेटी थी. मेघा पंपापुर कॉलेज (पालकोट) में इंटर की छात्रा थी. परिजनों के अनुसार, दो मनचले चीकू और योगेश अक्सर मेघा से छेड़खानी करते थे. मंगलवार को उन दोनों ने मेघा को जबरन नशीला पदार्थ खिला दिया था. इससे आहत होकर मेघा ने बुधवार की देर रात अपने कमरे में फांसी लगा ली. परिजन जब उसके कमरे में गये तो उसे फंदा से लटका पाया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.
मृतका के पिता प्रदीप सिंह ने बताया कि गत मंगलवार को गुमला के बिरसा मुंडा पार्क के समीप रहनेवाला चीकू व बिशुनपुर प्रखंड निवासी योगेश ने रामनगर लिप्टस बगान में मेरी बेटी को जबरन नशीला पदार्थ खिलाकर मारपीट की थी. इसके बाद वह नशे की हालत में घर पहुंची थी. इस घटना की जानकारी मेरे छोटे बेटे को पड़ोस के युवकों ने दी थी. उसने अपनी मां को उक्त घटना की उसी दिन रात में जब वह घर लौटे तो पत्नी ने मेघा के साथ हुए घटना की जानकारी दी. यह सुन वह रोने लगे. उन्हें रोता देख मेघा चुपचाप अपने कमरे में चली गयी. बुधवार को वह किसी काम से घर से निकले, तो मौका देख शाम को मेघा ने आत्महत्या कर ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










