प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया प्रेमिका से गैंगरेप, पिकनिक मनाने के बहाने ले गया था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2019 8:51 PM
दुर्जय पासवान, गुमला पीएलएफआई का गढ़ माने जाने वाले बसिया प्रखंड के पिकनिक स्पॉट बाघमुंडा में एक नाबालिक लड़की से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की को पिकनिक मनाने के बहाने बाघमुंडा ले जाया गया था. खुद लड़की का प्रेमी राधा चीक बड़ाइक उसे घुमाने ले गया था. […]
दुर्जय पासवान, गुमला
पीएलएफआई का गढ़ माने जाने वाले बसिया प्रखंड के पिकनिक स्पॉट बाघमुंडा में एक नाबालिक लड़की से पांच युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. लड़की को पिकनिक मनाने के बहाने बाघमुंडा ले जाया गया था. खुद लड़की का प्रेमी राधा चीक बड़ाइक उसे घुमाने ले गया था. जहां उसने अपने अन्य चार दोस्तों को बुलाकर लड़की से बारी-बारी से रेप किया.
घटना रविवार दिन के एक बजे की है. पीड़िता ने सोमवार को थाने में केस दर्ज कराया है. केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें आरोपी पवन साहू, आशीष साहू, विनोद कुमार व प्रेमी राधा चीक बड़ाइक है. वहीं एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने फरार आरोपी का नाम गुप्त रखा है. सभी आरोपी कामडारा थाना क्षेत्र के हाफू गांव के निवासी हैं.
पुलिस के अनुसार, राधा चीक बड़ाइक अपनी प्रेमिका को घुमाने बसिया प्रखंड के कोनवीर लेकर आया था. कोनवीर में कुछ देर रुकने के बाद वह अपनी प्रेमिका को पिकनिक मनाने के बहानेबाघमुंडा ले गया. इसके बाद राधा चीक बड़ाइक ने फोन कर अपने अन्य चार साथियों को बाघमुंडा बुलाया. जहां सभी लोगों ने लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया. लड़की द्वारा केस दर्ज कराने के तुरंत बाद चार आरोपियों को पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










